यूक्रेन में रूस की सेना को बड़ी सफलता, खेरसोन शहर पर किया कब्जा

कीव, 03 मार्च। यूक्रेन पर रूस की सेना का हमला लगातार जारी है। इस बीच रूस की सेना को यूक्रेन अबतक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। रूसी सेना ने यूक्रेन के अहम शहर खेरसोन पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है। एक हफ्ते पहले यूक्रेन के खिलाफ शुरू हुए युद्ध के बाद रूसी सेना को यह पहली बड़ी सफलता मिली है। खेरसोन के मेयर इगोर कोलीखेव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रूसी सेना शहर की काउंसिल की बिल्डिंग में घुसी और उन्होंने शहर के नागरिकों पर कर्फ्यू लगा दिया है।

Recommended Video

    Ukraine Russia War: रूस की तरफ से बहुत बड़ी धमकी, बोला- बरसेंगे न्यूक्लियर बम! | वनइंडिया हिंदी
    russia

    इसके अलावा रुसी सेना यूक्रेन के कई शहरों में भारी बमबारी कर रही है। बुधवार को रूसी सेना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई। इस बीच यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा युद्ध के दौरान किए जा रहे अपराध की जांच शुरी कर दी दई है। यह जांच इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने शुरू की है। रूस ने पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि इस युद्ध में अभी तक रूस के 498 सैनिकों की मौत हुई है जबकि 1597 सैनिक घायल हुए हैं। वहीं यूक्रेन का दावा है कि रूस के हजारो सैनिक मारे जा चुके हैं।

    वहीं यूक्रेन का दावा है कि रूसी हमले में अभी तक 2000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध के बाद से 10 लाख लोग अपने घर से बेघर हुए हैं,लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। खेरसोन के मेयर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए रूसी सेना से अपील की है कि वह वह आम नागरिकों को ना मारे। उन्होंने कहा कि शहर में कोई यूक्रेन का सैनिक नहीं था। उन्होंने कहा कि शहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सख्त कर्फ्यू है। सिर्फ दो लोगों को ही एक साथ बाहर जाने की इजाजत है। सिर्फ उन्ही कारों को बाहर जाने की अुमति है जिसमे खाद्य सामग्री, दवा या अन्य जरूरी सामान हैं। इन कारों को कम रफ्तार से कार चलाने के लिए कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+