Putin Secret Sons: दुनिया से छिपाई पुतिन ने अपनी संतान, दो बेटों के होने का दावा, जी रहे सीक्रेट लाइफ

Vladimir Putin Secret Sons News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। खोजी पत्रकारिता करने वाली एक रूसी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दो सीक्रेट बेटे हैं, जो दुनिया की नजर से दूर आलीशान और एकांत में जिंदगी जी रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन के कथित तौर पर एक पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट से दो बेटे हैं, जो कि लोगों की नजरों से दूर लग्जरी लाइफ बीता रहे हैं। बेटों का नाम इवान और व्लादिमीर जूनियर है।

Vladimir Putin Son

दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक होने के बावजूद पुतिन का निजी जीवन रहस्य में डूबा हुआ है, लेकिन अब सामने आए हालिया खुलासे ने एक बार फिर चौंकाने वाले दावे किए हैं। इसी के साथ ये भी दावा किया गया है कि उनका कोई सरकारी रिकॉर्ड भी नहीं है।

9 और 5 साल बच्चों की उम्र

रूसी वेबसाइट डोजियर सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में पुतिन और पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा के रिलेशनशिप के बारे में बताया है। साथ ही बताया गया है कि इवान की उम्र 9 साल और दूसरे बेटे व्लादिमीर जूनियर की उम्र 5 साल है।

हाई-सिक्योरिटी घर में रहते हैं दोनों बेटे

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इवान और व्लादिमीर जूनियर अपना ज्यादातर समय मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में लेक वल्दाई के पास अपने पिता के बेहद सुरक्षित और कड़ी सुरक्षा वाले घर में बिताते हैं। जो बच्चे खुद की देखभाल करने के लिए बहुत छोटे हैं, इसलिए कथित तौर पर नानी, शिक्षकों और क्रेमलिन फ़ेडरल गार्ड के ऑफिसर्स से घिरे रहते हैं।

उन्हें ज्यादातर अकेले या बड़े लोगों के साथ खेलना पड़ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वे अपने माता-पिता को केवल देर रात को ही देखते हैं।

सरकारी डेटाबेस में कोई रिकॉर्ड नहीं

डोजियर सेंटर की विस्फोटक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके पास इवान की तस्वीरें तो हैं, लेकिन उन्होंने नैतिक कारणों से उन्हें प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है। इसके अलावा पुतिन के बेटे सरकारी डेटाबेस में लिस्टेड नहीं हैं। शुरू से ही उन्हें विशेष दस्तावेज दिए गए हैं, जो आमतौर पर जासूसों और सरकारी सुरक्षा वाले लोगों के लिए यूज किए जाते हैं।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि "उनकी जन्मतिथि सिर्फ उनके निकटतम परिवार को ही पता है। वे नियमित उड़ानों में नहीं जाते हैं, उनके पास अलग विमान हैं। इसके अलावा वो किंडरगार्टन या स्कूल नहीं जाते हैं, उन्हें निजी ट्यूटर्स पढ़ाते हैं।वो FSO संरक्षित आवासों में रहते हैं, नाव पर यात्रा करते हैं और बख्तरबंद गाड़ियों की सवारी करते हैं।"

पुतिन का बेटों के साथ रिश्ता

रिपोर्ट से पता चलता है कि इवान का जन्म 2015 के वसंत में स्विटजरलैंड में हुआ था, जबकि व्लादिमीर जूनियर का जन्म 2019 के वसंत में मॉस्को में हुआ था। रिपोर्ट बताती है कि पुतिन ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो उनके साथ सख्त व्यवहार कर सकते हैं। बताया गया है कि इवान को डिज्नी कैरेक्टर काफी पसंद हैं, जो पुतिन को पसंद आने वाले सोवियत युग के कार्टून से अलग हैं।

हालांकि पुतिन ने अपने बेटों के बारे में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने हाल ही में साइबेरिया में स्कूली बच्चों से कहा कि "मेरे परिवार के छोटे सदस्य चीनी बोलते हैं।" बताया गया है कि बच्चे स्की (ski learning)सीखने के अलावा अंग्रेजी और जर्मन भी सीख रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे पुतिन कभी-कभी अपने बड़े बेटे के साथ अपने वल्दाई एस्टेट में एक निजी रिंक पर आइस हॉकी खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+