Video: रूस के राष्‍ट्रपति 66 वर्षीय व्लादिमिर पुतिन बोले-'मैं दोबारा करुंगा शादी'

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन फिर से शादी करने का मन बना रहे हैं। पुतिन ने गुरुवार को मॉस्‍को में हुई एनुअल प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही है। हालांकि पुतिन ने यह नहीं बताया है कि वह किससे शादी करेंगे। पुतिन की शादी ल्‍यूडमिला पुतिन से हुई थी लेकिन साल 2013 में उनका तलाक हो गया। पुतिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। वैसे उनके अफेयर की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं।

पुतिन को देना पड़ा जवाब

पुतिन को देना पड़ा जवाब

66 वर्षीय पुतिन हर वर्ष के अंत में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हैं। इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में रूस के अलावा कुछ और देशों के चुनिंदा जर्नलिस्‍ट्स के साथ ही जनता के भी सवाल होते हैं। 20 दिसंबर को इसी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन मॉस्‍को में हुआ। इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में एक रशियन जर्नलिस्‍ट ने पुतिन से राजनीति से जुड़ा सवाल पूछने के बजाय ऐसा सवाल पूछा जो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा था। इस जर्नलिस्‍ट के सवाल पर पुतिन को अपनी बेहद पर्सनल जिंदगी से जुड़ा जवाब देना पड़ा।

किससे करेंगे शादी इस पर चुप्‍पी

किससे करेंगे शादी इस पर चुप्‍पी

इस जर्नलिस्‍ट ने पुतिन ने पूछा, 'पुतिन कब दोबारा शादी कर रहे हैं और किससे?' इस पर पुतिन ने जवाब दिया, 'एक सभ्‍य इंसान के तौर पर मैं कहूंगा कि एक दिन जरूर मैं किसी से शादी करुंगा।' लेकिन पुतिन ने जवाब में इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि वह किससे शादी करेंगे। बदले में पुतिन ने उस रिपोर्टर की तरफ भी सवाल दाग दिया, 'क्‍या आप शादीशुदा हैं?' इस पर जब रिपोर्टर ने हां में जवाब दिया तो पुतिन ने मजाकिया लहजे में कहा, 'अच्‍छा तो वह शादीशुदा हैं इसलिए चाहते हैं कि मैं भी शादी कर लूं।'

?rel=0&wmode=transparent" frameborder="0">

जिमनास्‍ट के साथ थीं अफेयर की खबरें

पुतिन और ल्‍यूडमिला की शादी सन् 1983 में हुई थी और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया। व्‍लादिमिर और ल्‍यूडमिला की दो बेटियां है कैटरीना और मारिया। दोनों ही अपनी उम्र के 30वें पड़ाव में हैं। बेटियों को पुतिन ने राजनीति से दूर रखा है। जब से पुतिन का तलाक हुआ है तब से ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें होती रही हैं। रूस के एक अखबार ने दावा किया था कि पुतिन एलिना काबाऐवा के साथ रिलेशनशिप में हैं जो कि एक ओलंपिक जिमनास्‍ट रह चुकी हैं। हालांकि पुतिन ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+