रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मॉस्को आने का इनवाइट, ट्रंप बोले बिल्कुल जाऊंगा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का कहना है कि वह अमेरिका का दौरा करने को तैयार हैं। पुतिन ने यह बात दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सिबर्ग में उस समय कही जब वह ब्रिक्स सम्मेलन में मीडिया से रूबरू थे।
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का कहना है कि वह अमेरिका का दौरा करने को तैयार हैं। पुतिन ने यह बात दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सिबर्ग में उस समय कही जब वह ब्रिक्स सम्मेलन में मीडिया से रूबरू थे। पुतिन की मानें तो वह चाहते हैं कि उनके और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकातें और सम्मेलन होते रहने चाहिए। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिनलैंड के हेलसिंकी में उनकी और ट्रंप की मुलाकात की अमेरिका में काफी आलोचना हुई थी। पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का इनवाइट भी दिया है। पुतिन के इस इनवाइट पर व्हाइट हाउस की तरफ से प्रतिक्रिया भी आ गई है।

मॉस्को के लिए रेडी ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह मॉस्को का दौरा करने को तैयार हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से यह बयान शुक्रवार को पुतिन की ओर से ट्रंप को इनवाइट करने की टिप्पणी के बाद दिया गया। ट्रंप और पुतिन के बीच फिनलैंड के हेलंसिकी में मुलाकात हुई थी। पुतिन का कहन है कि ट्रंप के साथ एक और समिट उनके एजेंडा में है। पुतिन ने मीडिया से बातचीत करते समय कहा, 'हमारी मुलाकात के संदर्भ में मैं राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दिए गए बयान से सहमत हूं। वह और मुलाकात की इच्छा रखते हैं।' साउथ अफ्रीका के जोहान्सिबर्ग में 10वें ब्रिक्स समिट का आयोजन हुआ है और पुतिन यहीां पर शिरकत करने पहुंचे थे। अमेरिका की ओर से उन्हें वॉशिंगटन बुलाए जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं तैयार हूं। हमें सही माहौल चाहिए, उसे तैयार किया जाना चाहिए जिसमें हमारे देश भी शामिल होने चाहिए।' व्हाइट हाउस की मानें तो ट्रंप एक और रूस समिट को लेकर काफी उत्सुक हैं।
ट्रंप के एक प्रस्ताव पर बचते अधिकारी
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्रपति पुतिन के साथ वॉशिंगटन में इस वर्ष उनके साथ होने वाली एक और मुलाकात की तरफ देख रहे हैं और साथ ही अगर उन्हें औपचारिक तौर पर मॉस्को का दौरा करने के लिए आमंत्रण भेजा जाता है, तो उन्होंने उस विकल्प को भी खुला रखा है।' पुतिन और ट्रंप की हेलसिंकी में हुई मुलाकात के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के लिए लोगों में काफी नाराजगी थी। वहीं इस नाराजगी के बाद अमेरिका और रूस के अधिकारी ट्रंप की ओर से वॉशिंगटन में एक और मुलाकात के प्रस्ताव पर चुप हैं और आमंत्रण से बच रहे हैं। व्हाइट हाउस की ओर से अगले वर्ष के लिए इस आमंत्रण को स्थगित कर दिया गया है जब तक कि इस बात की जांच पूरी नहीं हो जाती कि रूस ने साल 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में कोई गड़बड़ी की थी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications