Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति के खिलाफ 'सैन्य विद्रोह'? व्लादिमीर पुतिन को बखमुत में जोरदार झटका
यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय का अनुमान है, कि यूक्रेन पर उनके आक्रमण की शुरुआत के बाद से रूसी सेना को लगभग 200,000 हताहतों की संख्या का सामना करना पड़ा है।

पिछले महीने ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था, कि बखमुत शहर में चल रही जंग में वैगनर समूह के काफी लड़ाके मारे गये हैं, जिससे वैगनर की शक्ति काफी कमजोर हो गई है। वहीं, पिछले साल के आखिर में वैगनर ने सार्वजनिक तौर पर रूसी रक्षा मंत्रालय की आलोचना भी की थी।
वैगनर की धमकी क्या है?
पूर्व रूसी कमांडर इगोर गिरकिन ने कहा है, कि "आलाकमान की सहमति के बिना मोर्चे से इकाइयों को वापस लेने का आह्वान एक सैन्य विद्रोह के अलावा कुछ और नहीं है।" उन्होंने कहा, कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने, रूस के सैन्य नेतृत्व को "खुले तौर पर" ब्लैकमेल किया, क्योंकि वह जानता था, कि अपने सैनिकों को वापस लेने के उसके फैसले से रूस के लिए "विनाशकारी परिणाम" होंगे।
इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया था, कि येवगेनी प्रिगोझिन ने स्वीकार किया, कि उसकी सेना भारी संख्या में हताहत हो रही है, क्योंकि व्लादिमीर पुतिन उसके समूह का समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पहले "रूसी कमांड और रूसी सेना दोनों के बारे में बहुत बुरी तरह से बात की।" इगोर गिरकिन ने कहा, कि "
'एयरबोर्न फोर्सेस बखमुत में कुछ कर रहे हैं।'
पुतिन को होगा भारी नुकसान
वैगनर ग्रुप के बगावत की खबर उस वक्त आई है, जब यूक्रेन काउंटर अटैक की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन की तरफ से कहा गया है, कि रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों को फिर से अपने नियंत्रण में लेने की तैयारी पूरी हो चुकी है और अब कभी भी ऑपरेशन की शुरूआत हो सकती है।
वहीं, वैगनर के विद्रोह से संबंधित ये खबर उस वक्त सामने आई है, जब यूक्रेनी सैन्य प्रवक्ता सेर्ही चेरेवाती ने कहा, कि उसका अभी भी बखमुत शहर की सड़कों पर कब्जा है, लेकिन स्थिति काफी कठिन बनी हुई है। लिहाजा, क्रेमलिन के लिए वैगनर का युद्ध के मैदान से बाहर निकलना काफी बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है।
आपको बता दें, कि इस साल फरवरी में अमेरिका ने दावा किया था, कि पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के बाद से वैगनर ग्रुप के 30 हजार से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं, जिनमें से 9 हजार लड़ाके मारे गये हैं।
व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने फरवरी महीने में कहा था, कि अमेरिका का अनुमान है कि दिसंबर 2022 से यूक्रेन में मारे गए वैगनर समूह के 90 प्रतिशत लड़ाके अपराधी थे।
अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत में लड़ाई तेज होने के कारण वैगनर के भाड़े के सैनिकों की कुल मौतों में से आधे लड़ाकों की मौत दिसंबर के मध्य से हुई हैं। जॉन किर्बी ने कहा, कि 'भाड़े के समूह' ने पिछले कुछ दिनों में बखमुत में और उसके आसपास होने वाली लड़ाई में भारी नुकसान उठाया है, जहां रूस अपना कब्जा जमाना चाहता है, लेकिन यूक्रेन का प्रतिरोध भी भयंकर है।












Click it and Unblock the Notifications