Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मॉस्को से भाग गये थे पुतिन', वैगनर के विद्रोह से डर गये थे रूसी राष्ट्रपति, पूर्व रूसी बिजनेसमैन का दावा

Vlaidmir Putin: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन के नेतृत्व में पिछले महीने किए गये विद्रोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को से भाग गए थे। रूस से निर्वासित पूर्व बिजनेसमैन मिखाइल खोदोरकोव्स्की ने न्यूजवीक को इसकी जानकारी दी है।

मिखाइल खोदोरकोव्स्की ने बताया है, कि वह 24 जून को येवगेनी प्रिगोजिन के विद्रोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति की गतिविधियों पर काफी बारीक नजर रख रहे थे। रूसी नेता असफल तख्तापलट के दौरान विमान से मास्को छोड़ चुके थे, और सबसे अधिक संभावना इस बात की है, कि वो अपने घर वल्दाई चले गये थे।

Vladimir Putin

मिखाइल खोदोरकोव्स्की कौन हैं?

मिखाइल खोदोरकोव्स्की एक पूर्व रूसी तेल कारोबारी-कार्यकारी हैं, जिन्होंने "राजनीति से प्रेरित आरोपों" के लिए रूस में एक दशक जेल में बिताया है और फिर वो रूस से निकलने में कामयाब रहे थे।

जेल जाने से पहले मिखाइल खोदोरकोव्स्की ने रूसी ऊर्जा कंपनी युकोस का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2003 की शुरुआत में एक टेलीविजन बैठक में स्थानिक भ्रष्टाचार को लेकर रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की थी, जिसके बाद उनपर रूसी राष्ट्रपति ने गाज गिरा दिया था।

साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें माफ कर दिया गया था, लेकिन क्रेमलिन ने उन्हें "विदेशी एजेंट" नामित कर दिया था।

पुतिन पर मिखाइल खोदोरकोव्स्की का क्या कहना है?

मिखाइल खोदोरकोव्स्की ने कहा, कि "हम उस वक्त पुतिन पर नजर रख रहे थे और ऐसा लगता है, कि वास्तव में उन्होंने मॉस्को छोड़ दिया, और संभवतः वल्दाई अपने निवास स्थान पर चले गए थे।"

उन्होंने कहा, कि एक विमान "जिसका इस्तेमाल सिर्फ पुतिन करते हैं, उससे वो मॉस्को छोड़कर वल्दाई चले गये थे।" उन्होंने कहा, कि "24 जून को पुतिन मास्को से निकल गये थे और रूस के उत्तर-पश्चिम की ओर चले गये थे।" उन्होंने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए बताया, कि विमान "वल्दाई के आसपास कहीं" फ्लाइट ट्रैकर से गायब हो गया।

उन्होंने आगे कहा, कि "पुतिन के अलावा, उनके कई करीबी नेताओं और अधिकारियों ने भी मॉस्को छोड़ दिया था और उस वक्त विपक्ष के पास पुतिन को सत्ता से हटाने का एक मौका था, लेकिन प्रिगोजिन का विद्रोह बहुत जल्दी फेल हो गया।"

पुतिन को लेकर बाकी दावे क्या हैं?

रूसी-इजरायल व्यवसायी और पुतिन के आलोचक लियोनिद नेवज़लिन, जिन्होंने अपनी रूसी नागरिकता त्याग दी है, उन्होंने 24 जून को ट्वीट किया था, कि "पुतिन वल्दाई में अपने निवास के बंकर में छिपे हुए हैं।"

उन्होंने ट्वीट किया था, कि "उनके सबसे करीबी दोस्त और सहयोगी भी वहां पहुंच गये हैं और अभी तानाशाह दहशत में है। उसकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सैनिक वल्दाई की तरफ तैनात किए गये। यह अभी मेरे सूत्रों द्वारा बताया गया है।"

वहीं, यूक्रेनी आउटलेट उक्रेन्स्का प्रावदा ने कीव खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा, कि "हमारे पास पहले से ही जानकारी है, कि पुतिन मॉस्को छोड़ रहे हैं। उन्हें वल्दाई ले जाया जा रहा है।" जबकि पत्रकार बोरिस ग्रोज़ोव्स्की ने 30 जून को विल्सन सेंटर थिंक टैंक के लिए एक पोस्ट में लिखा था, कि "दिन के दौरान, जब विद्रोह सामने आ रहा था, पुतिन मास्को से भाग गए और कथित तौर पर अगले चौबीस घंटे वल्दाई एस्टेट में अपने घर पर वक्त बिताया।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+