What's Cooking: रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन के साथ पैनकेक कुक करते चीन के राष्‍ट्रपति जिनपिंग, और गहरी हुई दोस्‍ती

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने एक और अंदाज से दुनिया को फिर से रूबरू करवाया है। मंगलवार को दोनों नेताओं ने मीटिंग्‍स से ब्रेक लेकर कुकिंग पर हाथ आजमाए। दोनों नेता इस समय रूस के पूर्वी शहर व्‍लादिवोस्‍तोक में आयोजित हो रही ईस्‍टर्न इकोनॉमिक फोरम में शिरकत कर रहे हैं। रूस और चीन दोनों को ही अपने-अपने नेताओं से जुड़े कई तरह के प्रपोगेंडा को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

वोदका के साथ उठाया पैनकेक का लुत्‍फ

वोदका के साथ उठाया पैनकेक का लुत्‍फ

मीटिंग्‍स से अलग दोनों नेताओं ने रूस के पारंपरिक पैनकेक्‍स को साथ में कुक किया जिसे ब्‍‍लीनी कहते हैं। इसे पकाने के बाद दोनों नेताओं ने रशियन वोदका के साथ इस डिश का आनंद उठाया। पुतिन इससे पहले जब जून में चीन की यात्रा पर गए थे तो उन्‍होंने वहां पर कुकिंग पर हाथ आजमाएं थे। पुतिन ने चीन में चाइनीज डिश डम्‍पलिंग को पकाने का तरीका सीखा था। पुतिन के साथ ही जिनपिंग भी वहां पर मौजूद थे और उन्‍होंने पुतिन की इस डिश का चखा था। दोनों ने यह कुकिंग एक प्रदर्शनी 'फार ईस्‍ट स्‍ट्रीट' के दौरान की जहां पर रूस की संस्‍कृति और आर्थिक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

बढ़ रहा पुतिन और जिनपिंग का याराना

बढ़ रहा पुतिन और जिनपिंग का याराना

साल 2012 में जब से जिनपिंग ने चीन की सत्‍ता संभाली है तब से ही पुतिन के साथ उनकी दोस्‍ती और गहरी होती जा रही है। मार्च 2013 में जिनपिंग की पहली विदेश यात्रा हुई थी और उन्‍होंने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए रूस को ही चुना था। इसके दो वर्ष बाद यानी साल 2015 में जिनपिंग और उनकी पत्‍नी मॉस्‍को विक्‍ट्री डे परेड में बतौर मुख्‍य अति‍थि शामिल हुए थे।

कुकिंग से कम किया तनाव

कुकिंग से कम किया तनाव

रूस के शहर व्‍लादिवोस्‍तोक में चल रहे सम्‍मेलन में जिनपिंग सबसे बड़े विदेशी नेता हैं जो शिरकत करने पहुंचे हैं। यहां पर कुछ और देशों के नेता भी मौजूद है और इस कार्यक्रम का आयोजन व्‍यापारिक संबंध और नॉर्थ कोरिया के साथ संबंधों को ध्‍यान में रखकर किया जा रहा है। ऐसी खबरें भी थीं कि यहां पर नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम नेता किम जोंग उन भी शिरकत कर सकते हैं। तमाम चर्चाओं से अलग पुतिन और जिनपिंग ने एप्रिन पहनकर कुकिंग के साथ तनाव कम करने की कोशिशें कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+