'एक हफ्ते में यूक्रेन कर देगा सरेंडर', रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ऐलान, जल्द पलटने वाली है बाजी?
Vladimir Putin on Ukraine: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, कि यूक्रेन पश्चिमी सैन्य और वित्तीय सहायता के बिना "एक सप्ताह" से ज्यादा समय तक युद्ध में ठहर नहीं सकता है। रूसी राष्ट्रपति ने यह दावा उसी दिन किया है, जब यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने चेतावनी दी थी, कि यदि यूक्रेन को मिलने वाले अमेरिकी समर्थन में कमी आई, तो यूरोप उस गैप को पूरा नहीं कर सकता है।
आपको बता दें, कि अमेरिका में अब यूक्रेन को मिलने वाली मदद के खिलाफ आवाज उठने लगे हैं। विवेक रामास्वामी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी जता रहे हैं, उन्होंने भी कहा है, कि अगर रूस में लोकतंत्र नहीं है, तो यूक्रेन भी दूध का धुला नहीं है। उन्होंने कहा, कि यूक्रेन, अमेरिका को मदद के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है और जेलेंस्की चुनाव से भाग रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने क्या कहा...
पुतिन ने यूक्रेन के लिए पश्चिमी फंडिंग पर अपनी टिप्पणी की है, क्योंकि अब यह आशंका बढ़ गई है, कि वाशिंगटन में राजनीतिक उथल-पुथल, यूक्रेन को मिलने वाली महत्वपूर्ण सैन्य और मानवीय सहायता को खतरे में डाल सकती है, जिसकी कीव को रूस के आक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सप्ताह स्वीकार किया है, कि उन्हें "चिंता है" कि यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन पटरी से उतर सकता है।
गुरुवार को सोची के काला सागर रिसॉर्ट में मॉस्को स्थित थिंक टैंक वाल्दाई डिस्कशन क्लब की एक बैठक में बोलते हुए, पुतिन ने कहा, कि यूक्रेन "हर महीने आने वाले अरबों डॉलर की वजह" से ही जिंदा है।
पुतिन ने कहा, ''अगर ये मदद रुक जाए तो एक हफ्ते में सब खत्म हो जाएगा।''
उन्होंने कहा, कि "यही बात रक्षा प्रणाली पर भी लागू होती है। जरा कल्पना करें, कि सहायता कल बंद हो जाए। तो यह केवल एक हफ्ते तक ही जीवित रहेगा, जब उनका बारूद खत्म हो जाएगा।"
पुतिन ने यह भी दावा किया, कि जून में रूसी सेना के खिलाफ कीव के जवाबी हमले के शुरू होने के बाद से यूक्रेन ने 90,000 से अधिक सैनिक खो दिए हैं।

यूरोप की मदद करने की औकात नहीं
गुरुवार को स्पेन में यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) की एक बैठक में, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, कि यूरोपीय संघ कीव के प्राथमिक दाता के रूप में अमेरिका की जगह नहीं ले सकता है।
बोरेल ने कहा, कि 'यूरोप किसी भी हाल में अमेरिका की मदद रूकने पर उस अंतर को भर नहीं सकता है।'
यूरोपीय संघ और अमेरिका, जिसमें अधिकांश नाटो सदस्य शामिल हैं, वो रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई में महत्वपूर्ण हैं। यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों ने यूक्रेन को हथियार वितरण के वित्तपोषण सहित बहु-वर्षीय समर्थन में 100 अरब डॉलर से ज्यादा का वादा किया है।
वाशिंगटन ने 43 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने का वादा किया है, जबकि कांग्रेस ने 113 अरब डॉलर की मंजूरी दी है, जिसमें मानवीय सहायता भी शामिल है।
लेकिन, खुद अमेरिका ऋण संकट में घिर गया है और पिछले हफ्ते बाइडेन प्रशासन ने रिपब्लिकन पार्टी के साथ समधौता किया है, जिसके बाद यूक्रेन के लिए नई अमेरिकी फंडिंग को रोक दिया गया है।

वहीं, इस हफ्ते यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर केविन मैक्कार्थी को भी पद से हटा दिया गया है, जिसके बाद यूक्रेन के लिए सहायता को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। कुछ सांसद चाहते हैं, कि यूक्रेन को अमेरिकी सहायता बंद हो जाए।
वाशिंगटन डीसी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) थिंक टैंक के एक वरिष्ठ साथी जिम डुबिक ने कहा, कि पुतिन को यकीन है, कि बहुत जल्द यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप से मिलने वाला समर्थन बंद हो जाएगा और अमेरिकी संसद में हालिया समय में जो हुआ है, ऐसा लगता है, कि वो पुतिन के हाथों में खेल रहे हों।
डुबिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक टिप्पणी में कहा, कि "यूक्रेन को सहायता में कटौती करके, कांग्रेस (अमेरिकी संसद) सीधे तौर पर गठबंधन (नाटो) को विभाजित करने की पुतिन की इच्छा का समर्थन कर रही है... कांग्रेस की हालिया कार्रवाई उस रणनीतिक नेतृत्व को प्रकट नहीं करती है, जिसकी दुनिया संयुक्त राज्य अमेरिका से अपेक्षा करती है।"
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications