पुतिन ने कहा जब तक नहीं लेते आईएसआईएस से बदला नहीं रुकेंगे हमले
तेहरान। आतंकवादियों के खिलाफ किए जा रहे रूसी हवाई हमलों के बाबत रूस के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक कि पिछले महीने रूसी विमान हमले के जिम्मेदार दोषी जीवित रहेंगे।

पुतिन ने सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान की अपनी यात्रा के दौरान यह बात कही। वह यहां गैस एक्सपोर्टिंग कंट्रीज फोरम समिट में शिरकत करने आये थे। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के नृशंस हमलों में निर्दोष लोगों की जाने गई थीं और इसके जिम्मेदार दोषियों को सजा देने की जरूरत है।
गौरतलब है कि अक्टूबर के अंत में रूसी एयरलाइन का एक पैसेंजर जेट इजिप्ट के सिनाई के पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में यात्रियों तथा चालकों सहित 224 लोग मारे गये थे। दुघर्टना की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।
रुस ने इसके बाद आईएसआईएस के खिलाफ हमले तेज कर दिए थे। रशियन एयरफोर्स ने आतंकवादियों को लक्ष्य बनाकर पिछले सप्ताह सीरिया पर 141 हवाई हमले किए और उसके 472 ठिकानों को अपना निशाना बनाया।












Click it and Unblock the Notifications