रूसी राष्ट्रपति पुतिन का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में है शुमार, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक
नई दिल्ली, 24 फरवरी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद भीषण युद्ध होने के आसार नजर आने लगे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस ऐलान ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इस टेंशन के बाद विश्व युद्ध होने का भी खतरा मंडरा रहा है, लेकिन दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने फैसले से टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। आइए जानते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कैसे बने इतने ताकतवर और कितनी बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं?

पुतिन राजनीति में आने से पहले थे जासूस
रूस के लेनिनग्राद में 7 अक्टूबर 1952 को जन्में रूसी राष्ट्रपति पुतीन राजनीति में आने से पहले एक खुफिया अधिकारी यानी जसूस थे उन्होंने जसूस के तौर पर 16 साल नौकरी की । उनकी मां मारिया एक कारखाने में काम करती थीं, और उनके पिता व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच सोवियत नौसेना में एक सिपाही थे

पहली बार 1999 में बने थे प्रधानमंत्री
अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बाद सबसे लंबे समय तक मौजूदा यूरोपीय राष्ट्रपति पूतीन ने लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी में कानून की डिग्री 1975 में हासिल की । अगस्त 1999 में प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के निदेशक और सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में कार्य किया । येल्तसिन के इस्तीफे के बाद, पुतिन कार्यवाहक राष्ट्रपति बने और चार महीने से भी कम समय बाद एकमुश्त निर्वाचित हुए । राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के लिए और 2004 में फिर से चुने गए थे।

पुतिन के पास है 5लाख करोड़ रुपये कुल संपत्ति
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर यानी 5 लाख करोड़ रुपये है । पुतिन राष्ट्रपति के वेतन के तौर 100,000 पाउंड इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 1,01,43,443 रुपए की सैलरी मिलती है। 2012 में, अनुमानित कुल संपत्ति $ 70 बिलियन थी, जो पुतिन को सूची में बिल गेट्स के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया था।

पुतिन के पास है 7,000 कारें और 15 हेलीकॉप्टर
ब्राउनर ने वर्ष 2017 में अमेरिका की सीनेट जुडिशियरी कमेटी के सामने माना था कि पुतिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मालूम हो रूस में 17 सालों में सत्ता में रहते हुए कई आलीशान घर, यॉट, सेफ पैलेस, यॉट और लग्जरी कारों का मालिक बन चुके हैं । रूस के राजनीतिक आलोचक बोरिस नेम्त्सोव के मुताबिक पुतिन के पास 3 विमान, 7,000 कारें और 15 हेलीकॉप्टर हैं ।

पुतिन के पास है सोने का टॉयलेट और बुलेप्रूफ कार
इसके अलावा पुतिन के पास 50,000 पाउंड सोने के टॉयलेट के साथ एक इलीशिन जेट भी शामिल है । बुलेटप्रूफ लिमोजीन कार भी शामिल है, जिसकी कीमत 192 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

पुतिन के पास है गुप्त पैलेस
पुतिन का महल काला सागर पर Gelendzhik में है । काला सागर स्थित पुतिन के इस गुप्त पैलेस कीमत 1बिलियन पाउंड बताई जा रही है।

पुतिन के शौक
नेम्त्सोव ने कहा कि पुतिन के पास जबरदस्त वॉच कलेक्शन भी है जिसकी कीमत कुछ 5लाख पाउंड है जिसमें एक अकेली घड़ी की कीमत £300,000 है। इसके अलावा पुतिन को स्वीमिंग, घुड़सवारी, शिकार करने का भी शौक है ।

पुतिन ने रूस में खड़ा कर दिया है सोने का पहाड़
डेली सन की एक रिपेार्ट के अनुसार पुतिन ने रूस ने सोने का पहाड़ खड़ा कर दिया है - जिसकी कीमत अब 130अरब डॉलर है ।

जानें कैसे बने रूसी राष्ट्रपति इतने अमीर
द सन में छपी रिपोर्ट के अनुसार रूस के राजानीतिक आलोचक बोरिस नेम्त्सोव ने भी ये भी दावा किया पुनित ने साल 2003 में रूस के सबसे अमीर आदमी जिसका नाम Mikhail Khodorkovsky को धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद करवा दिया था1 उस समय उसकी संपत्ति बिलियन पाउंड थी। इसके बाद पुतिन ने रूस के तमाम बिजनेसमैन के सामने 50 फीसदी दौलत देकर अपनी आजादी सुनिश्चित करने का प्रपोजल रखा जिसे उन्होंने मान लिया जिसके बाद पुतिन की संपत्ति में दिन दूनी रात तरक्की हुई।












Click it and Unblock the Notifications