'सड़ चुका है अमेरिका का पॉलिटिकल सिस्टम', डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में खुलकर उतरे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
Vladimir Putin on Donald Trump: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा है, कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आपराधिक मामले राजनीतिक प्रतिशोध हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के मौलिक भ्रष्टाचार को दर्शाते हैं।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में कहा, कि "जहां तक ट्रंप पर मुकदमा चलाने की बात है, मेरे विचार से आज की परिस्थितियों में जो हो रहा है, वह हमारे लिए अच्छा है, क्योंकि यह अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था की सड़न को दर्शाता है।"

व्लादिमीर पुतिन ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, कि " अमेरिका का लोकतंत्र सड़ चुका है, जो दूसरों को लोकतंत्र सिखाने का दिखावा नहीं कर सकती।" रूस के प्रशांत तट के शहर व्लादिवोस्तोक में इस सभा का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा, कि "ट्रम्प के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह राजनीतिक कारणों से एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का उत्पीड़न है। यह वही है। और यह संयुक्त राज्य अमेरिका और पूरी दुनिया की जनता के सामने किया जा रहा है।"
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में पुतिन
आपको बता दें, कि जनमत सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है, कि डोनाल्ड ट्रम्प 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बनने के लिए,स अब तक के सबसे मजबूत दावेदार हैं। व्हाइट हाउस में अपने चार वर्षों के दौरान, ट्रम्प ने बार-बार पुतिन के साथ अच्छे संबंधों का दावा किया है, जबकि आलोचकों ने आरोप लगाया है, कि डोनाल्ड ट्रंप रूसी नेता के प्रति काफी नरम थे।
ट्रंप ने दावा किया है, कि अगर वह राष्ट्रपति पद दोबारा हासिल करते हैं, तो वह यूक्रेन में संघर्ष को कुछ ही दिनों में सुलझा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने किसी प्लान के बारे में नहीं बताया है।
जिसको लेकर पुतिन ने कहा, कि "हमने सुना है, कि मिस्टर ट्रम्प कहते हैं, कि वह कुछ ही दिनों में यूक्रेनी संकट सहित गंभीर समस्याओं का समाधान कर देंगे। ख़ैर, इससे ख़ुशी तो मिलेगी ही। यह अच्छा है।"
हालांकि, रूसी नेता ने कहा, कि चाहे कोई भी राष्ट्रपति बने, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उनके देश के खराब संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

पुतिन ने कहा, "भविष्य से क्या उम्मीद करें, चाहे राष्ट्रपति कोई भी हो, हमारे लिए यह कहना मुश्किल है, लेकिन इसकी संभावना नहीं है, कि कुछ भी मौलिक रूप से बदल जाएगा।" उन्होंने दावा किया, कि बाइडेन प्रशासन ने रूस के खिलाफ एक मजबूत पूर्वाग्रह पैदा कर दिया है और ''उनके लिए अब इस पूरे जहाज को किसी तरह दूसरी दिशा में मोड़ना बहुत मुश्किल होगा।''
आपको बता दें, कि रूस में भी 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होना है। मंगलवार को जब पुतिन से पूछा गया, कि क्या वह 2000 से सत्ता में रहने के बाद राष्ट्रपति या प्रधान मंत्री के रूप में एक और कार्यकाल चाहेंगे, तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। रूसी संसद द्वारा चुनाव की तारीख का प्रस्ताव तय करने के बाद पुतिन ने कहा, "हम इस बारे में बात करेंगे"।












Click it and Unblock the Notifications