'दुखद हादसा था', अजरबैजान प्लेन क्रैश पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मांगी माफी, गई थी 38 लोगों की जान

Azerbaijan Plane Crash: अजरबैजान प्लेन हादसे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने माफी मांगी है। पुतिन ने शनिवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से बात की प्लैन हादसे पर दुख जताते हुए माफी मांगी। पुतिन ने 'दुखद घटना' बताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन ने दोनों राष्ट्रप्रमुखों के बीच हुई बातचीत की जानकारी शेयर की। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, 'राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी हवाई क्षेत्र में हुई दुखद घटना के लिए माफी मांगी।

Vladimir Putin

पुतिन ने एक बार फिर पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी और सच्ची संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। क्रेमलिन ने आगे कहा कि यूक्रेन की तरफ से लगातार ड्रोन हमले हो रहे थे। रूसी डिफेंस सिस्टम लगातार यूक्रेन से हो रहे ड्रोन हमलों को ध्वस्त कर रहा था।

इस दौरान अज़रबैजान एयरलाइन की फ्लाइट J2-8243 बुधवार को कज़ाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दक्षिणी रूस के एक ऐसे क्षेत्र से डायवर्ट की गई थी। इस हादसे में 62 लोगों और पांच चालक दल के सदस्यों में से 32 यात्रियों को बचा लिया गया और 38 की मौत हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजरबैजान एयरलाइंस ने शुक्रवार को कहा था कि विमान दुर्घटना "बाहरी हस्तक्षेप" की वजह से ही हुआ था। इसके पहले दो दिनों तक क्रेमिलन ने घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। हालांकि, रूसी विमान अधिकारियों ने कहा था कि चेचन्या पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण क्षेत्र में स्थिति बहुत जटिल थी।

ये भी पढ़ें: रूसी एयरडिफेंस सिस्टम ने अजरबैजानी फ्लाइट को मार गिराया? अमेरिका ने अजरबैजान के आरोपों में मिलाया सुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+