Moscow Terror Attack: मॉस्को कॉन्सर्ट में हमला करने वाले 11 आतंकवादी गिरफ्तार, जानें कौन हैं?
Moscow Terror Attack: रूस के क्रोकस सिटी हाल में भीषण आतंकवादी हमला कर 90 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार देने की घटना में रूस की पुलिस ने 11 संदिग्धों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
रूसी समाचार एजेंसियों ने कहा है, कि रूसी सुरक्षा सेवा एफएसबी के प्रमुख ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है, कि हमले को अंजाम देने में सीधे तौर पर शामिल सभी चार आतंकवादियों सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

Recommended Video
बीएनओ न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि शुक्रवार देर शाम मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में कॉन्सर्ट में आए लोगों पर गोलीबारी करने वाले चार आतंकवादियों में से दो को पहले ब्रांस्क के पास हिरासत में लिया गया था, जिसमें कम से कम 93 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग जुटे थे, जो गीत संगीत का आनंद ले रहे थे। लेकिन सादे कपड़ों में आए कम से कम पांच आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और चुन-चुनकर लोगों को मारना शुरू कर दिया।
इससे पहले, रूसी मीडिया ने कहा था, कि चार से छह आतंकवादियों का एक ग्रुप, जिसने इस दुस्साहसिक हमले को अंजाम दिया है, वो एक सफेद कार में भाग गया है। वहीं, समाचार एजेंसी लाइवुआमैप ने एक सफेद कार की तस्वीर साझा की है, जिसकी कार के चारों ओर बिखरी हुई वस्तुएं और जब्त किए गए हथियारों की तस्वीरें दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है, कि क्रोकस में आतंकवादी हमले में सीधे शामिल सभी 4 संदिग्धों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
आपको बता दें, की रूसी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि हमले में शामिल कम से कम 4 आतंकवादी कजाकिस्तान के रहने वाले हैं, जो अफगानिस्तान के ISIS आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं। वहीं, अमेरिका के राजनीतिक मामलों के एक्सपर्ट माइकल कुगलमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आशंका जताई है, कि मॉस्को में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियो के हमले का पैटर्न मुंबई में 26/11 हमले से मिलता है। मुंबई हमले के दौरान भी आतंकवादियों ने ताज होटल में भीषण गोलीबारी की थी, लिहाजा अमेरिकी एक्सपर्ट ने आशंका जताई है, कि हो सकता है आतंकवादियों के मॉस्को हमले का पैटर्न मुंबई मॉडल पर आधारित हो।












Click it and Unblock the Notifications