यूक्रेन के चर्नेहाइव शहर में रूस की तीन मिसाइल क्रैश, 17 की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर चर्नेहाइव में बुधवार को रूस की तीन मिसाइलों ने तबाही मचाई है। इन मिसाइलों के क्रैश की वजह से 17 लोगों की जान चली गई है।

इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से अपील की है कि वह यूक्रेन के एयर स्पेस को सुरक्षित करने में मदद करें। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास हथियारों की कमी है, वह रूस की मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं कर पा रहे।

ukraine

यूक्रेन के चर्नेहाइव शहर में स्थित आठ मंजिला इमारत पर रूसी मिसाइलों ने तबाही मचाई है। इस हमले में 17 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि हमले में 3 बच्चों समेत 61 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि चर्नेहाइव राजधानी कीव से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर है। यहां की आबादी लगभग ढाई लाख है।

गौर करने वाली बात है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है। यूक्रेन को पश्चिमी देश अब आधुनिक हथियार और साजो सामान मुहैया नहीं करा रहे हैं जिसकी वजह से यूक्रेन युद्ध में कमजोर पड़ता जा रहा है। अहम बात यह है कि इन सब के बावजूद रूस युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर खास प्रगति नहीं कर पाया है।

दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्र फिआला ने कहा कि यूरोपियन यूनियन के बाहर के देशों से हमने यूक्रेन के लिए पांच लाख गोले की व्यवस्था की है। इन हथियारों की आपूर्ति जून माह में की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+