रूसी मिसाइल ने हवा में लिया U-turn, दुश्मन के बजाय अपने ही सैनिकों को बनाया निशाना

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में रूसी सेना अपने ही एयर डिफेंस सिस्टम का निशाना बनती नजर आई। लुहान्स्क में एक रूसी एयर डिफेंस मिसाइल लॉन्च के बाद हवा में 180 डिग्री घूम गई और वापस आकर टकरा गई।

कीव, 25 जून : यूक्रेन की राजधानी कीव से पीछे हट चुकी रूसी सेना अब डोनबास में तबाही मचा रही है। जंग का पांचवा महीना चल रहा है लेकिन पिछले चार महीने के युद्ध में रूसी सैनिकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में रूसी सेना अपने ही एयर डिफेंस सिस्टम का निशाना बनती नजर आई। लुहान्स्क में एक रूसी एयर डिफेंस मिसाइल लॉन्च के बाद हवा में 180 डिग्री घूम गई और करीब उसी जगह पर वापस टकरा गई जहां से उसे लॉन्च किया गया था।

PHOTO

शिकारी हुआ खुद शिकार

शिकारी हुआ खुद शिकार


यह वीडियो शुक्रवार सुबह तड़के अलचेवस्क शहर के पास फिल्माया गया था, जो सेवेरोडोनेत्स्क से करीब 55 मील दक्षिण में स्थित है और वर्तमान में युद्ध का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम, संभवतः S300, को रूस समर्थित यूक्रेनी अलगाववादी लुहान्स्क में इस्तेमाल कर रहे थे। इस गड़बड़ी का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मिसाइल टकराने के बाद जोरदार धमाका

मिसाइल टकराने के बाद जोरदार धमाका

वीडियो में देखा जा सकता है कि मिसाइल के टकराने से एक जोरदार धमाका होता है और चारों तरफ आग के गोले और चिंगरियां फैल जाती हैं जानकार बताते हैं कि इसके ईंधन में विस्फोट के कारण हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में आवासीय इमारतों से दूर एक साइट पर आग लगने की जानकारी दी गई है। दुर्घटना में रूसी सैनिकों और अलगाववादियों के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि, ऐसा ही एक हादसा 2018 में सऊदी अरब में हुआ था।

पहले भी हुई ऐसी दुर्घटना

पहले भी हुई ऐसी दुर्घटना

अमेरिकी पैट्रियॉट एयर डिफेंस मिसाइल को यमन के हूती विद्रोहियों की बैलिस्टिक मिसाइल को नाकाम करने के लिए दागा गया था लेकिन खराबी के चलते यह वापस मुड़ गई और उत्तर-पूर्वी रियाद के आवासीय इलाके में टकरा गई। चार महीने की लड़ाई में यूक्रेन ने कई मोर्चों पर जीत हासिल की है। इसमें बड़ी भूमिका उसके Drones की हैं। हालांकि, रूसी सैनिकों से टकराने का मतलब खुद का बड़ा नुकसान करना माना जाता है। ऐसा ही अभी यूक्रेन में चल रहा है।

जंग जारी है

जंग जारी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने अब लड़ाई को यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके में केंद्रित कर दिया है। जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच का कहना है कि डोनबास में लड़ाई अब भयानक चरम में प्रवेश कर रही है। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की जंग के बीच कहा है कि, पुतिन की सेना बड़े पैमाने पर हवाई और तोप से हमले कर रही है। रूस का उद्देश्य पूरे डोनबास क्षेत्र को नष्ट करना है। जेलेंस्की ने अपने मित्र देशों से कहा कि हमें रूस से मुकाबला करने के लिए और अधिक हथियारों की आवश्यकता है, आप जल्द से जल्द रूस से टक्कर लेने वाले घातक हथियारों की आपूर्ति करें।

यूक्रेन EU में शामिल होना चाहता है

यूक्रेन EU में शामिल होना चाहता है

यूक्रेन को यूरोपीय संघ की पूर्ण सदस्यता के लिए एक लंबे व अप्रत्याशित सफर के लिए यह पहला कदम बढ़ा लिया गया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों को लिसिचंस्क शहर के नजदीक कुछ क्षेत्रों से पीछे हटा लिया गया है ताकि घेराबंदी की आशंका टाली जा सके। यहां पर रूसी सैनिक भारी गोलाबारी कर रहे हैं। बता दें कि, यूरोपीय संघ की पूर्ण सदस्यता के लिए एक लंबे व अप्रत्याशित सफर के लिए यह पहला कदम बढ़ा लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+