Padma Awards 2026: धर्मेंद्र, अलका याग्निक और ममूटी को मिलेगा देश का बड़ा सम्मान, सितारों से सजेगी आज की शाम

Padma Awards 2026: देश की कला, संगीत और सिनेमा जगत के लिए आज का दिन यानी 25 मई 2026 (सोमवार) बेहद खास माना जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने दशकों तक अपनी प्रतिभा से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। इस बार का पद्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह सिर्फ पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि ये भारतीय कला और संस्कृति को नमन करने वाला ऐतिहासिक पल भी बनेगा।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित होंगी मनोरंजन जगत की ये हस्तियां
इस समारोह में हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री दवंगत एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra), मशहूर फीमेल सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik)और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि तीनों कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी विरासत बनाई है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

Padma Awards 2026

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान

-जब भी भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली अभिनेताओं की बात होती है, तो धर्मेंद्र का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इस साल उन्हें मरणोपरांत पद्म सम्मान दिया जा रहा है। ये पल जितना गौरवपूर्ण है, उतना ही भावुक करने वाला भी माना जा रहा है।

-पंजाब की मिट्टी से निकलकर मुंबई की फिल्मी दुनिया में अपनी सादगी और दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र ने पांच दशकों से ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया। फिल्म 'शोले' में वीरू का किरदार हो या 'सत्यकाम' में ईमानदार इंसान की भूमिका, उन्होंने हर किरदार को यादगार बना दिया था।

-धर्मेंद्र की फिल्मों में एक तरफ रोमांस और संवेदनशीलता थी, तो दूसरी ओर दमदार एक्शन और स्टारडम का ऐसा अंदाज था, जिसने उन्हें बॉलीवुड का पहला ही-मैन बना दिया था। आज देश उन्हें ये सम्मान देकर उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

अलका याग्निक की आवाज ने तीन पीढ़ियों को जोड़ा

-अलका याग्निक का नाम भारतीय संगीत की सबसे मधुर आवाजों में शामिल किया जाता है। 90 के दशक से लेकर आज तक उनके गानों ने हर पीढ़ी के दिल को छुआ है। रोमांटिक गीतों से लेकर दर्दभरे नग्मों तक, अलका याग्निक ने अपनी आवाज से संगीत को एक नई पहचान दी है।

-'एक दो तीन', 'कुछ कुछ होता है' और 'अगर तुम साथ हो' जैसे अनगिनत सुपरहिट गानों ने अलका याग्निक को संगीत जगत की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में शामिल कर दिया है।

-हाल के दिनों में अलका याग्निक सुनने की क्षमता से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं लेकिन इसके बावजूद संगीत के प्रति उनका समर्पण और सकारात्मक सोच लोगों को प्रेरित कर रही है। पद्म सम्मान उनके लंबे और शानदार संगीत सफर को मिली बड़ी पहचान माना जा रहा है।

ममूटी को मिला अभिनय की उत्कृष्टता का सम्मान

-दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में गिने जाने वाले ममूटी को भी इस वर्ष पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चार दशकों से अधिक लंबे करियर में ममूटी ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपने दमदार अभिनय से भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

-मलयालम फिल्मों से शुरुआत करने वाले ममूटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। 'डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर' (Dr. Babasaheb Ambedkar) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी एक्टिंग का स्कूल माना जाता है। उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

-70 साल की उम्र पार करने के बाद भी फिल्मों के प्रति ममूटी का जुनून और अनुशासन युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। यही वजह है कि उन्हें भारतीय सिनेमा का गौरव कहा जाता है।

कला और सम्मान का ऐतिहासिक संगम बनेगा समारोह

-राष्ट्रपति भवन में होने वाला ये समारोह सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय कला और संस्कृति के सम्मान का उत्सव माना जा रहा है। एक तरफ धर्मेंद्र की यादें लोगों को भावुक करेंगी तो दूसरी ओर अलका याग्निक की मधुर आवाज और ममूटी का शानदार अभिनय इस मंच की गरिमा को और बढ़ाएंगे।

-देश आज उन कलाकारों को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा से भारतीय मनोरंजन जगत को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+