पति की हत्या कर हड्डियों को दफना दिया, 21 साल बाद यूं खुला खौफनाक राज

मास्को। रूस में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बगीचे में आलू लगाते वक्त जमीन से अचानक मानव की हड्डियां निकलने लगी। दरअसल, एक महिला ने 21 साल पहले अपने पति की ह्त्या कर उसकी हड्डियों को जमीन में दफना दिया था। इस खौफनाक घटना का राज खुलने के बाद, 60 साल की महिला ने अपने नए पति से कहा कि चिंता मत करो, यह मेरे पहले वाले पति की हड्डियां है।

पति की हत्या कर हड्डियों में दफना दिया, खुला खौफनाक राज

21 साल पुरानी घटना का भांडा फूटने के बाद महिला ने अपने पति से कहा, 'इन हड्डियों को फिर से दफना दो और भूल जाओ। हम पुलिस को नहीं बुलाएंगे। महिला ने अपने पति को बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से अपने पहले वाले पति की हत्या कर दी थी।

महिला ने अपने पति को हत्या करने के बाद अपने पड़ोसियों को कहा था कि वे काम पर गए थे और उसके बाद लौटे ही नहीं। हालांकि, महिला के पति ने अपनी पत्नी के बात को स्वीकार नहीं किया और इस अपराध के लिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।

पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है, महिला को ट्रेवल करने के लिए बैन कर दिया है। यह घटना रूस की राजधानी मास्को से 2,200 किमी दूर लूजिनो गांव की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+