VIDEO: इमरान खान का इंटरव्यू लेकर फिदा हुई रूसी जर्नलिस्ट, कहा- So Handsome, Just Smart

नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की फैन फॉलोइंग और दुनियाभर में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 6 फिट के लंबे और ऊंचे कद वाले इमरान खान की जिंदगी के चटपटे चर्चे क्रिकेट के मैदान से लेकर पाकिस्तान की राजनीति में भी जारी है। तीन बार निकाह कर चुके इमरान खान पर इस बार फिदा हुई है एक रूसी जर्नलिस्ट, जिसने इंटरव्यू के बाद इमरान खान को कहा, 'सो हैंडसम, जस्ट स्मार्ट'। पाकिस्तान में इस साल जुलाई में चुनाव होने हैं और इमरान खान भी इस बार पीएम की रेस में शामिल है।

इमरान का इंटरव्यू लेकर फिदा हुई जर्नलिस्ट, कहा- So Handsome


रूस की जर्नलिस्ट सोफी शेवार्दनार्दजे ने ट्वीट कर एक फनी वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एंकर और इमरान खान एक साथ अपने बालों में हाथ फेरते हुए दिख रहे हैं। इमरान के साथ वीडियो जारी कर एंकर ने लिखा, 'कम से कम हम बालों के मामले में एक जैसे हैं। लेकिन, इस प्रेरक और करिश्माई शख्स के साथ इंटरव्यू लेने में आनंद आया।'

एक और वीडियो में सोफी ने ट्वीट कर कहा, 'ओहो! बहुत ही हैंडसम और स्मार्ट भी, जिसने मेरे से आज अफगानिस्तान और पाकिस्तान मुद्दों पर बात की।' इमरान खान के साथ लिए इस इंटरव्यू में सोफी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि पिछले 24 घंटों में ट्विटर पर मेरे 5 हजार से ज्यादा फॉलोवर बढ़े हैं।

इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने कहा कि अफगानिस्तान वॉर में अमेरिका ने पाकिस्तान को एक टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल किया है। खान ने कहा कि पाकिस्तान को जब चाहे यूज किया और जरूरत नहीं पड़ने पर टिशू पेपर की तरह फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+