रूस ने अलेप्‍पो में फिर बरसाए मौत वाले बम, भयंकर तबाही

अलेप्‍पो। आतंकी संगठन आईएसआईएस को खत्‍म करने के नाम को लेकर शुरू हुई बमबारी अब सीरिया के लोगों के लिए मौत की बमबारी बन गई है।

bombing in syria

सीरिया में अमेरिका और रूस की तरफ से की जाने वाली बमबारी में कई लोगों की जान चुकी है।

पर मंगलवार को एक बार फिर रूस ने अलेप्‍पो में कई ठिकानों पर भारी बमबारी की है। इस बात की पुष्टि ब्रिटेन के सीरिया स्थित एक मानवाधिकार संगठन ने की है।

bombing in syria

रूस की तरफ से की गई बमबारी में अलेप्‍पो में स्थित बुस्‍तन अल-कसर, जकारिया मलहिफजी पर हवाई हमले किए हैं।

bombing in syria

सीरिया स्थित इस मानवाधिकार संगठन ने बताया कि इस बमबारी में मरने वालों की संख्‍या 25 से ज्‍यादा हो सकती है और वहीं कई लोग घायल हो सकते हैं। इससे पहले भी हुए हवाई हमलों में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

bombing in syria

पिछले सप्‍ताह मास्‍को और दमसकस ने अलेप्‍पो के उत्‍तरी भाग में बमबारी कम की थी।

bombing in syria

सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल-असद चाहते हैं कि पिछले 5 सालों से जंग से घिरे सीरिया का फिर से पूरे अलेप्‍पो पर कब्‍जा हो जाए। इस अलेप्‍पो में कई विद्रोही में सीरिया की सरकार के साथ युद्ध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+