ट्रंप के चुनाव में रूस के कथित दखल की जांच पूरी

ट्रंप और मुलर
AFP
ट्रंप और मुलर

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के 2016 के चुनावी अभियान में रूस की कथित दखलअंदाज़ी की जांच कर रहे विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने अपनी रिपोर्ट अमरीकी न्याय विभाग को सौंप दी है.

इस रिपोर्ट का कितना हिस्सा अमरीकी संसद के साथ साझा किया जाना है, इसका फ़ैसला अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र लेंगे. अमरीकी संसद को लिखे पत्र में बर्र ने कहा है कि वह संसद को मुख्य बिंदुओं की जानकारी इस सप्ताहांत तक दे सकते हैं.

मुलर की रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बताया गया है.

मुलर ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में रूस की कथित दखलअंदाज़ी की जांच कर रहे थे और उन्हें ये जांच पूरी करने में 22 महीने लगे.

ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सांसद इस जांच पर सवाल उठाते रहे हैं और इसे जान-बूझकर ट्रंप को बदनाम करने का हथकंडा बताते रहे हैं.

न्याय विभाग लेगा फ़ैसला

डोनल्ड ट्रंप
Getty Images
डोनल्ड ट्रंप

अमरीकी संसद की न्यायिक समिति के सदस्यों लिंडसे ग्राहम, जिएन फिएन्सटीन, जेरोल्ड नेडलर और डग कॉलिन्स ने संसद को लिखे पत्र में कहा है कि बर्र ने इस बात की पुष्टि की है कि जांच के दौरान ऐसी कोई मामला नहीं मिला जिसमें न्याय विभाग ने मुलर को कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए हों.

बर्र ने कहा है कि वह अब डिप्टी अटॉर्नी जनरल और मुलर से सलाह मशविरा करेंगे कि रिपोर्ट का कितना और कौन सा हिस्सा संसद और आम जनता के लिए सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

इससे पहले, इसी महीने की शुरुआत में अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर कहा था कि मुलर की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए. पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और व्हाइट हाउस को दखल देने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+