रूस के विदेश मंत्री को जमकर सुनाई गई खरी-खोटी, G-20 बैठक छोड़कर बाहर निकले लावरोव

लावरोव ने प्रथम सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा, आप जानते हैं कि यह हम नहीं हैं जिसने सारे संबंध तोड़े हैं। यह अमेरिका है। यही मैं कहना चाहता था। यदि वे बात नहीं करना चाहते हैं तो यह उनकी पसंद है।

बाली, 9 जुलाई : इंडोनेशिया के बाली में विदेश मंत्रियों की G-20 की बैठक से रूस विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव Russian foreign minister sergei lavrov ) नाराज होकर उठकर बाहर चले गए। खबर के मुताबिक, जी-20 की बैठक में पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर मास्को की आलोचना की थी। बैठक के शुरू होने पर अमेरिका और उसके यूरोपीय देशों के नेताओं ने यूक्रेन हमले को लेकर रूस की जमकर निंदा कर दी।

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन जंग समाप्त करने पर बल दिया

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन जंग समाप्त करने पर बल दिया

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने बाली के रिसॉर्ट द्वीप पर संवाददाताओं से विश्व में आक्रमकता को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया । बता दें कि, रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार सर्गेई लावरोव और एंटनी ब्लिंकन के बीच आमने-सामने वार्ता हुई है। बैठक में बातचीत के माध्यम से यूक्रेन में जारी संघर्षों को समाप्त किए जाने की बात दोहराई गई। वहीं, राजनयिकों ने कहा कि, लावरोव सुबह के सत्र से बाहर चले गए क्योंकि जर्मन समकक्ष एनालेना बारबॉक ने आक्रमण पर मास्को की आलोचना की थी।

अविश्वास खत्म करें

अविश्वास खत्म करें

इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेंटो मारसुदी ने जी-20 विदेश मंत्रियों के समूह से अविश्वास खत्म करने की अपील की, जो कोरोना वायरस से लेकर जलवायु परिवर्तन तक और यूक्रेन संकट जैसी चुनौतियों की वजह से उत्पन्न हुआ है। इस समूह में लावरोव, चीनी विदेश मंत्री वांग यी, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और उनके कई अन्य यूरोपीय समकक्ष शामिल हैं।

यूक्रेन में जंग पर बोले मारसुदी

यूक्रेन में जंग पर बोले मारसुदी

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध ने विश्व व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। वहीं, लावरोव सउदी अरब और मेक्सिको के विदेश मंत्रियों के बीच अपनी सीट पर बैठे और चेहरे पर कोई भाव प्रकट किये बगैर पन्ने पलटते नजर आए। ब्लिंकन ने लावरोव के साथ एक बैठक को भी टाल दिया है। साथ ही उन्होंने वैश्विक खाद्य संकट के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका ने मास्को से कहा है कि, वह यूक्रेन से अनाज शिपमेंट को सुचारू करने की अनुमति दे। ब्लिंकन ने रूस को खरी-खोटी सुनाते हुए आगे कहा कि, यूक्रेन उनका देश नहीं है, उनका अनाज रूस का नहीं है। रूस बंदरगाह को क्यों रोक रहा है?

लावरोव बोले, हमने संबंध खराब नहीं किए

लावरोव बोले, हमने संबंध खराब नहीं किए

लावरोव ने प्रथम सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा, आप जानते हैं कि यह हम नहीं हैं जिसने सारे संबंध तोड़े हैं। यह अमेरिका है। यही मैं कहना चाहता था। यदि वे बात नहीं करना चाहते हैं तो यह उनकी पसंद है। यह पूछे जाने पर कि कोई समूह तस्वीर क्यों नहीं खिंचवाई गई, लावरोव ने कहा कि उन्होंने किसी को अपने साथ तस्वीर खिंचवाने का न्योता नहीं दिया।

भाषण की सराहना की

भाषण की सराहना की

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने मारसुदी के भाषण की सराहना की। उन्होंने मारसुदी से कहा, हम कोविड के प्रभाव अब भी विश्व पर मंडराते हुए देख रहे हैं, दुर्भाग्य से हम यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण के प्रभावों को भी देख रहे हैं जिससे पहले की तुलना में चीजें अधिक मुश्किल हो गई हैं।

रूस को घेरने की कोशिश

रूस को घेरने की कोशिश

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वे बाली वार्ता के मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस वार्ता का एजेंडा यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण दुनिया के सामने पैदा हुए खाद्य एवं ऊर्जा संकट पर बात करना, इसके लिए रूस को जिम्मेदार ठहराना और भविष्य में ऐसी किल्लत से मिलकर निपटने के मुद्दे पर बात करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+