यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बीच अब रूसी बिल्लियों पर लगा प्रतिबंध, NGO ने कहा कुछ तो कर ही सकते हैं

मास्को, 03 मार्च। यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद रूस के ऊपर एक के बाद एक कई प्रतिबंध लग रहे हैं। रूस के आर्थिक संस्थानों पर दुनियाभर के देशों ने काफी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन अब ताजा प्रतिबंध रूसी बिल्लियों पर लगा है। इंटरनेशनल कैट फैंसियर सोसाइटी ने फैसला लिया है कि वह रूसी नस्ल की बिल्ली और रूस में रह रहे लोगों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

 यूक्रेन पर हमले के बाद लिया फैसला

यूक्रेन पर हमले के बाद लिया फैसला

फेडरेशन इंटरनेशनल फेलीन नाम की NGO की एग्जेक्युटिव बोर्ड ने एक बयान जारी करके कहा है कि यह चौंकाने वाली बात है कि रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया और युद्ध की शुरुआत की। कई मासूम लोगों की इस युद्ध में मौत हो गई, कई लोग इसमे घायल हैं और हजारो लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ रहा है। हम सभी इस बर्बादी को देख रहे हैं जो रूस के हमले से शुरू हुआ।

रूस के बाहर नहीं किया जा सकता है रजिस्टर

रूस के बाहर नहीं किया जा सकता है रजिस्टर

फेडरेशन ने कहा कि बोर्ड को लगता है कि हम इस तरह की तबाही और अत्याचार को नहीं देख सकते हैं, इस तबाही को देखकर कुछ नहीं कर पाना और भी दुखदायी है। लिहाजा हमने 1 मार्च से रूसी नस्ल की कोई भी बिल्ली आयातित नहीं की जा सकती है और ना ही इसका फेडरेशन में की पेडिग्री बुक में रजिस्टर किया जा सकता है। रूस के बाहर इसे रजिस्टर नहीं किया जा सकता है।

शो में हिस्सा नहीं ले सकती रूसी बिल्ली

शो में हिस्सा नहीं ले सकती रूसी बिल्ली

रूसी नस्ल की कोई भी बिल्ली फेडरेशन के शो में हिस्सा नहीं ले सकती है। बोर्ड ने फैसला लिया है कि यह प्रतिबंध 31 मई तक जारी रहेगा, इसके बाद इसकी जरूरत पड़ने पर इसकी समीक्षा की जाएगी। बोर्ड ने यह फैसला भी लिया है कि हम यूक्रेन में बिल्ली पालने वालों की मदद के लिए एक बजट देंगे जिससे कि मौजूदा हालात में लोगों की मदद की जा सके।

24 फरवरी से चल रहा है युद्ध

24 फरवरी से चल रहा है युद्ध

बता दें कि रूसी सेना ने 24 फरवरी पर हमले का ऐलान किया था। यूक्रेन के दो शहरों को अलग देश की मान्यता देने के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोपियन यूनियन सहित कई देशों ने रूसी हमले की आलोचना की थी और रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके साथ ही इन देशों ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद करने का भी ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+