रूस की राजधानी मॉस्को पर एक के बाद एक ड्रोन से हमले, पुतिन के वार के बाद जेलेंस्की का पलटवार?

रूस पिछले तीन दिनों से यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है, लिहाजा सवाल उठ रहे हैं, कि क्या रूसी राजधानी पर हुए हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ है?

Drone attack on Moscow

Drone attack on Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को पर एक बार फिर से ड्रोन से हमला किया गया है और समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को के मेयर ने कहा है, कि ड्रोन ने मॉस्को में कई इमारतों को "मामूली" क्षति पहुंचाई है। (फोटो- यूक्रेन युद्ध)

उन्होंने किसी को भी किसी भी तरह की चोट से फिलहाल इनकार किया है। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने एक बयान में कहा, कि "घटनास्थल पर शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं।"

रूस के मेयर ने कहा है, कि ड्रोन हमले के बाद छतिग्रस्त बिल्डिंग से कुछ निवासियों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, रूस की आरआईए राज्य समाचार एजेंसी ने बताया है, कि मॉस्को के प्रोसोयुजनया स्ट्रीट पर एक इमारत से कुछ निवासियों को निकाला गया है।

वहीं, मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा, कि मॉस्को के रास्ते में कई ड्रोन को मार गिराया गया है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि ड्रोन किसने लॉन्च किए है।

रॉयटर्स ने रूस के कई टेलीग्राम मैसेजिंग चैनलों के हवाले से बताया है, कि चार से 10 ड्रोन मॉस्को के बाहरी इलाके में मार गिराए गये हैं।

रूस पर किसने किया हमला?

फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है, कि मॉस्को पर ड्रोन से किसने हमले किए हैं। लेकिन, रूस की राजधानी पर दुर्लभ हमला यूक्रेन की राजधानी कीव में 24 घंटे में तीसरी हवाई हमले के फौरन बाद हुआ है। रूस पिछली तीन रातों से यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जिसमें एक की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

वहीं, एक रूसी ड्रोन के गिरने से मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के एक इमारत में भी आग लग गई। इस महीने की शुरुआत में, रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया था, जब क्रेमलिन के ऊपर से दो ड्रोन मार गिराए गए थे।

हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने क्रेमिलन पर किए गये ड्रोन हमले में यूक्रेन की किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार कर दिया था। वहीं, अब जो मॉस्को पर ड्रोन हमले किए गये हैं, उसको लेकर भी फिलहाल यूक्रेन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

हालांकि, जब क्रेमलिन पर पिछले महीने ड्रोन हमला किया गया था, तो एक्सपर्ट्स का कहना था, कि ड्रोन हमले के पीछे खुद रूस का हाथ हो सकता है, क्योंकि मॉस्को के ऊपर एयर डिफेंस सिस्टम की कई परतें हैं। मॉस्को की सुरक्षा एस-400 मिसाइल से भी की जाती है, लिहाजा ये असंभवत सरीखा है, कि यूक्रेन से चलकर कोई ड्रोन रूस की राजधानी मॉस्को तक ही नहीं, बल्कि मॉस्को में राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन तक पहुंच जाए और रूस को पता भी ना चले।

कीव पर रूस के हमले

वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस एक के बाद एक भीषण हमले कर रहा है और अलजजीरा की रिपोर्ट में कहा गया है, कि यूक्रेन की राजधानी कीव में इस महीने 15वें रूसी हवाई हमले और लगातार तीसरी रात कई धमाके किए गये हैं।

Recommended Video

      Ukraine MP ने Russian Representative के मुंह पर मारा मुक्का, फिर क्या हुआ Video ? | वनइंडिया हिंदी

      राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने सोमवार तड़के टेलीग्राम मैसेजिंग चैनल पर कहा, कि "कीव के पास एक मिसाइल को मार गिराया गया है और राजधानी में तैनात यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम अभी भी काम कर रहा है।"

      बताया जा रहा है, कि सोमवार को रूस की तरफ से जो हमले किए जा रहे हैं, वो ड्रोन और मिसाइलों का मिश्रण मालूम होता है। पिछली रात में भी कीव में भारी संख्या में ड्रोन हमले किए गये थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गये थे।

      यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है, कि शनिवार से लेकर अभी तक एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए करीब 40 ड्रोन को मार गिराया गया है। वहीं, यूक्रेन के जनरल प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय का कहना है, कि यूक्रेन में रूस के आक्रमण के कारण 483 बच्चे मारे गए हैं और 986 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+