न्यूज शो में 'No War' पोस्टर लेकर पहुंची रूसी महिला हुई गायब, UN ने रूस से की माफी की अपील
मास्को, 15 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के विरोध में अब रूस के अंदर से भी आवाजें उठने लगी हैं। यूक्रेन युद्ध का विरोध करते हुए रूस की सरकारी टीवी चैनल में लाइव बुलेटिन के वक्त टीवी चैनल की ही एक स्टाफ मरीना ओव्स्यानिकोवा एंकर के पीछे एक पोस्टर लेकर पहुंच गई, जिसमें युद्ध को फौरन रोकने की मांग की गई थी। अब खबर आ रही है कि, पोस्टर दिखाने वाली वह महिला गायब बताई जा रही है।

महिला प्रर्दशनकारी के गायब होने की खबर
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने रूसी अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारी मरीना ओव्स्यानिकोवा को अपने राइट की स्पीच का प्रयोग करने के लिए दंडित नहीं किया जाता है। इस महिला ने हाल ही में रूस के राज्य-नियंत्रित चैनल वन द्वारा प्रसारित एक लाइव समाचार को बाधित किया था। जिसमें उनसे युद्ध का विरोध किया था। अब कथित तौर पर उस महिला प्रर्दशनकारी के गायब होने की खबर आ रही है।

कम से कम 15 साल की हो सकती है जेल
ओवीडी-इन्फो ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि मरीना ओव्स्यानिकोवा का ठिकाना फिलहाल अज्ञात है। वह अभी कहां हैं इसकी किसी को जानकारी नहीं है। अगोरा मानवाधिकार समूह के प्रमुख पावेल चिकोव ने रॉयटर्स को बताया कि ओवस्यानिकोवा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे मॉस्को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। रूस की TASS समाचार एजेंसी ने एक कानून प्रवर्तन सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि राज्य जांचकर्ता यह देखना चाह रहे हैं कि क्या उसे 15 साल तक की जेल की सजा वाले नए कानून के तहत दंडित किया जा सकता है।

मरीना ओव्स्यानिकोवा चैनल वन में ही बतौर एडिटर काम करती हैं
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने मंगलवार को कहा कि रूसी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का प्रयोग करने वाली उस महिला को प्रतिशोध का सामना न करना पड़े'। शो के दौरान 'नो वॉर' का पोस्टर लेकर स्टूडियो में घुसी महिला की पहचान मरीना ओव्स्यानिकोवा के रूप में हुई है। ये महिला चैनल वन में ही बतौर एडिटर काम करती हैं।
WHOA: anti war protestor disrupts Channel One Russia during live broadcast.
Cracks in the facade.pic.twitter.com/iqdsANYQy9
— John Scott-Railton (@jsrailton) March 14, 2022
पोस्ट में कही थी ये बात
टीएएसएस ने एक कानून प्रवर्तन स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि महिला को हिरासत में लिया गया है और उस पर सार्वजनिक प्रतिबंध लगाने वाले कानून के तहत आरोप लगाया जा सकता है जिसका उद्देश्य "रूस सेना को बदनाम करना" है। इस पोस्टर में यूक्रेन युद्ध की निंदा की गई थी। इस पोस्टर पर अंग्रेजी और रूसी भाषा में लिखकर युद्ध विरोध किया गया है। इस पोस्टर पर लिखा है, 'फौरन युद्ध बंद करो'। इस पोस्टर में आगे रूसी भाषा में लिखा है... 'युद्ध को फौरन रोको... प्रोपेगेंडा पर विश्वास मत करो, वो आपसे यहां (टीवी चैनल पर) झूठ बोल रहे हैं'। वहीं, इस पोस्टर पर सबसे नीचे लिखा था, जो अस्पष्ट दिखाई दे रहा है, कि 'रूस के लोग युद्ध के खिलाफ हैं।'












Click it and Unblock the Notifications