यूक्रेन को हथियार भेजना एंटी-रूस हरकत.. पाकिस्तान को रूसी राजदूत ने दी चेतावनी, कहा, यदि पुष्टि हुई तो...
Russia-Pakistan-Ukraine: यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ऐसी कई रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें कहा गया है, कि पाकिस्तान की तरफ से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की जा रही है। रिपोर्ट्स में दावे किए गये हैं, कि एक तरह पाकिस्तान, रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदने के लिए मनुहार करता रहा, लेकिन दूसरी तरफ वो यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई भी कर रहा है।
वहीं, अब इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद भारत में रूस के राजदूत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है और पाकिस्तान पर युद्ध के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। अप्रैल महीने की बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया था, कि यूक्रेन ने पाकिस्तान से भेजे गये रॉकेट्स को 'घटिया' करार दिया था।

बीबीसी के मुताबिक, पाकिस्तान यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की बात से मुकर गया था।
लेकिन इसी साल जनवरी में यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने बीबीसी के एक सवाल पर कहा था, कि वो पाकिस्तान से हथियार मिलने की किसी भी खबर पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता है।
पाकिस्तान पर भड़का रूस
हालांकि, पाकिस्तान, जिसकी फितरत में ही हर किसी से गद्दारी करना है, उसको लेकर दर्जनों रिपोर्ट्स आ चुके हैं, जिनमें अलग अलग रक्षा जानकारों के हवाले से बताया गया, कि पाकिस्तान यूक्रेन में हथियारों की सप्लाई कर रहा है।
वहीं, पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन को हथियार भेजने की खबरों पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है, कि वो रूस तहकीकात कर रहा है, कि यूक्रेन को वाकई पाकिस्तानी हथियार मिल रहे हैं या नहीं।
डेनिस अलीपोव ने कहा, कि "हां, ऐसे मामलों के बारे में रिपोर्ट और जानकारी आई है, हम इस जानकारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। यदि पुष्टि की जाती है, तो ऐसे उदाहरण स्पष्ट रूप से रूस विरोधी हैं।"
उन्होंने आगे कहा, कि "ये ऐसी कार्रवाइयां हैं, जिन्हें हम नज़रअंदाज नहीं कर सकते। और जैसा कि मैंने कहा, हमने समाचारों और रिपोर्ट्स को बहुत करीब से देखा है, और हम उन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि वे जमीन पर स्थिति को सीधे प्रभावित करते हैं और संघर्ष के शांतिपूर्ण समधाना के खिलाफ काम करते हैं।"
आपको बता दें, कि पिछले महीने यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान का दौरा भी किया था, जहां तत्कालीन पातिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से उनकी मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि इस दौरान भी दोनों के बीच हथियारों को लेकर बातचीत की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने के लिए पाकिस्तान एक एयर ब्रिज का हिस्सा है। यूक्रेन को हथियार उपलब्ध करवाने के लिए पाकिस्तान, विदेशों में उसके डिफेंस सप्लायर और अपने कॉन्ट्रैक्ट्स का इस्तेमाल कर रहा है।
एक मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, कि रावलपिंडी में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस का इस्तेमाल, ब्रिटेन, यूक्रेन की सेना तक सैन्य हथियार और उपकरणों को पहुंचाने के लिए कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications