रूस ने अपने एयरफोर्स पायलट्स को दी पिस्‍टल और मशीन गन

मॉस्‍को। रशियन एयरफोर्स ने अपने पायलट को टर्की जैसे किसी भी हादसे रक्षा करने के लिए पिस्‍टल और एके-47 राइफल दी है। पिछले मंगलवार को टर्की ने रूस के एक फाइटर जेट को गिरा दिया था। इस हादसे में रशियन एयरफोर्स के पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल ऑलेग पेश्‍कोव की मौत हो गई थी।

russia-pilots

टर्की का कहना था कि रशियन एयरफोर्स का फाइटर जेट उसकी सीमा में चेतावनी देने के बावजूद दाखिल हो गया था। वहीं इस घटना ने रूस और टर्की के बीच भी एक नया विवाद पैदा कर दिया है।

रूस अपने पायलट्स को अब मशीनगन और पिस्‍टल के साथ सीरिया भेज रहा है। रूस ने अपने पायलट्स को सख्‍त निर्देश दिए हैं कि अगर फिर कभी टर्की जैसा कोई भी हादसा होने की संभावना उनको नजर आए तो वे सुरक्षित बाहर निकले और फिर जमीन पर अपने दुश्‍मनों से निबटे।

हाल ही में रूस ने अपने पायलट्स की रक्षा के लिए अपने सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम एस-400 को सीरिया में डेप्‍लॉय किया है। रूस ने अपने इस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को अपने पायलट्स और एयरक्राफ्ट्स की सुरक्षा के लिए प्रयोग करने की धमकी दी है।

रूस ने इसके साथ ही टर्की को भी चेतावनी दी है कि अगर उसने फिर से उसके एयरक्राफ्ट्स को निशाना बनाया तो फिर वह टर्की पर हमला कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+