तालिबान सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा नहीं होगा रूस, इन देशों को भेजा गया है निमंत्रण

नई दिल्ली, सितंबर 10। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान की नई सरकार का उद्घाटन समारोह 11 सितंबर को हो सकता है और माना जा रहा है कि तालिबान के समर्थक देश उस उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकते हैं। इन देशों की लिस्ट में अभी तक रूस का नाम भी शामिल था, लेकिन अब रूस ने तालिबान की अंतरिम सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय The Moscow Kremlin की तरफ से जारी बयान में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।

Russia president

तालिबान ने इन देशों को किया है आमंत्रित

आपको बता दें कि तालिबान ने नई सरकार के गठन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भारत, चीन, अमेरिका, पाकिस्तान, रूस, ईरान, तुर्की समेत कई देशों को आमंत्रित किया है। चीन और पाकिस्तान के साथ-साथ रूस को भी तालिबान का समर्थक शुरू से ही बताया जा रहा है, लेकिन इस घोषणा के बाद तालिबान को ये बहुत बड़ा झटका लगा है।

चीन और पाकिस्तान हो सकता है शामिल

Recommended Video

      Taliban Government: बड़ा समारोह की तैयारी कर रहा है Taliban, 6 देशों को भेजा न्योता | वनइंडिया हिंदी

      आपको बता दें कि पहले रूस की तरफ से इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई थी। इससे पहले रूस की तरफ से कहा गया था कि तालिबान के शपथग्रहण समारोह में राजदूत स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। एक तरफ रूस भले ही अब तालिबान सरकार के शपथग्रहण में शामिल होने से इनकार कर चुका हो, लेकिन चीन और पाकिस्तान को लेकर यही माना जा रहा है कि ये देश समारोह का हिस्सा हो सकते हैं।

      अमेरिका को चुभेगा तालिबान का शपथग्रहण?

      आपको बता दें कि तालिबान अगर अपनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 सितंबर को रखता है तो ये अमेरिका को काफी चुभने वाला है, क्योंकि अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को ही आतंकी हमला हुआ था। इस दिन तालिबानी आतंकियों ने अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया था। उस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। उस आतंकी हमले में 2,977 लोगों की मौत हो गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+