यूक्रेन को पिघला कर ही मानेगा US? रूस ने दी 'सभी बमों का बाप' चलाने की चेतावनी, परमाणु हमले जैसा होगा अंजाम!

Russia-Ukraine War: टेलीग्राम पर एक पोस्ट में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, जो राष्ट्रपति पुतिन के काफी करीबी हैं, और जो अपने आक्रामक विचारों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने यूक्रेन पर 'सभी बमों का बाप' का इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने टेलीग्राम पोस्ट में लिखा है, कि "हालांकि, अभिमानी एंग्लो-सैक्सन मूर्ख यह स्वीकार करने में नाकाम रहते हैं, कि आप किसी के धैर्य की परीक्षा सिर्फ कुछ समय के लिए ही ले सकते हैं। अंत में यह पता चलेगा, कि कुछ उदारवादी पश्चिमी विश्लेषक सही थे, जब उन्होंने चेतावनी दी थी, कि 'ये सच है, रूसियों की तरफ से ऐसी प्रतिक्रिया दिए जाने की संभावना नहीं है, लेकिन... यह अभी भी एक संभावना है। इसके अलावा, वे पारंपरिक पेलोड के साथ नए डिलीवरी वाहनों का उपयोग कर सकते हैं।"

Russia-Ukraine War

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की टेलीग्राम पर दी गई इस सख्त चेतावनी ने दुनिया में सनसनी फैला दी है। जिसमें कहा गया है, कि यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस अपने FOAB (सभी बमों का बाप) को तैनात कर सकता है। थर्मोबैरिक बम को 'सभी बमों का बाप' कहा जाता है, जो रूस का सबसे शक्तिशाली पारंपरिक बम है, जिसका वजन लगभग 7,100 किलोग्राम है।

सरमत मिसाइल का उपयोग करेगा रूस?

FOAB की विस्फोटक क्षमता 44 टन TNT के बराबर है और इसमें थर्मोबैरिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे उच्च दबाव वाली विस्फोट तरंग और विशालकाय आग का गोला उत्पन्न होता है। इस बम को रूसी बमवर्षक बेड़े के किसी भी विमान से गिराया जा सकता है। हालांकि, मेदवेदेव के बयान से "नए डिलीवरी वाहनों" के संदर्भ में RS-28 सरमत जैसी मिसाइल के संभावित उपयोग का संकेत मिलता है।

RS-28 सरमत मिसाइल अंतरमहाद्वीपीय दूरी पर 10 टन तक का पेलोड ले जा सकती है। इसे पुराने सोवियत युग के SS-18, SATAN-2 ICBM की जगह लेने के लिए डिजाइन किया गया था, और यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। ऐसी अटकलें हैं कि सरमत मिसाइल में कई FOAB लगाया जा सकता है।

Russia-Ukraine War

FOAB एक थर्मोबैरिक विस्फोटक का इस्तेमाल करता है, जो हवा में विस्फोट करने की अपनी क्षमता की वजह से विशेष रूप से विनाशकारी है। ये भीषण आग के गोलों का निर्माण करता है, और ये संरचनाओं, किलेबंदी और कर्मियों सहित नरम और कठोर लक्ष्यों के खिलाफ बेहद प्रभावी होता है।

FOAB को पहली बार 2007 में आम जनता के सामने पेश किया गया था, जिसमें पारंपरिक हथियारों में रूस की प्रगति को दर्शाया गया था। रूस ने इस बम को अमेरिकी मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट (MOAB) के जवाब में विकसित किया था, जिसे अक्सर "सभी बमों की मां" कहा जाता है।

वैसे तो सभी रूसी बमवर्षक बेड़े के विमान - Tu-22M3 Backfire, Tu-95MS Bear-H, and Tu-160 Blackjack - FOAB से सुसज्जित हैं। लेकिन मेदवेदेव के बयान से माना जा रहा है, कि रूस किसी और बेहतर डिलीवरी विकल्प पर विचार कर रहा है, ताकि कीव को आसमान में तैनात अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल सिस्टम को चकमा देते हुए ज्यादा से ज्यादा तबाही लाया जा सके।

Russia-Ukraine War

अगर रूस FOAB चलाता है, तो यूक्रेन का क्या होगा अंजाम?

रूस ने इस सदी की शुरुआत से ही NATO के रूस की सीमा की तरफ लगातार विस्तार को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानना ​​शुरू कर दिया था। इस तरह के विस्तार को रोकने के लिए वह विभिन्न प्रतिक्रिया विकल्पों को विकसित कर रहा है।

2018 में, राष्ट्रपति पुतिन ने कई नए हथियार प्रणालियों की घोषणा की थी, जिन्हें रूस ने कथित खतरे के जवाब में विकसित किया था। इनमें सरमत मिसाइलें शामिल थीं। विकसित की गई अन्य हथियार प्रणालियों में अवांगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन, किंजल (Kh-47M2) एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल, ब्यूरवेस्टनिक (स्काईफॉल या SSC-X-9) परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल, पोसिडॉन (स्टेटस-6 या कान्योन) ऑटोमेटिक, परमाणु ऊर्जा से चलने वाली और परमाणु हथियारों से लैस टारपीडो या ड्रोन पनडुब्बी और पेरेसवेट अंतरिक्ष युद्ध लेजर हथियार प्रणाली शामिल हैं।

लिहाजा, अगर रूस 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' का इस्तेमाल करता है, तो ये यूक्रेन में भीषण तबाही मचाएगा और इसकी वजह निश्चित तौर पर अमेरिकी जिद होगा, जिसकी वजह से अभी तक यूक्रेन युद्ध चल रहा है। यूक्रेन ने अमेरिका से स्टॉर्म शैडो मिसाइल चलाने की इजाजत मांगी है, जिससे यूक्रेन, रूस के काफी अंदर हमले कर सकता है और अगर अमेरिका इसकी मंजूरी दे देता है, तो फिर ये युद्ध ऑउट ऑफ कंट्रोल हो सकता है, जिसका अंजाम लाखों लोगों को मौत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+