रूस-यूक्रेन युद्धः टूटी खिड़कियों को साफ करते हुए महिला गा रही है राष्ट्रगान, वीडियो वायरल

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का आज चौथा दिन है। एक तरफ जहां रूस के राष्ट्रपति पुतिन इसे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन कह रहे हैं। वहीं यूक्रेन के लोग इस जंग में टिके हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश के नागरिकों से आगे आकर जंग लड़ने को कहा है। रूसी सैनिकों के यूक्रेन में घुसने के साथ-साथ हवाई बमबाजी भी लगातार हो रही है। वहीं यूक्रेन के लोगों का अपने राष्ट्रगान में ताकत ढूंढते हुए कई वीडियो सामने आए हैं।

बमबारी के बाद महिला साफ कर रही है खिड़की

बमबारी के बाद महिला साफ कर रही है खिड़की

वायरल वीडियो में से एक में, एक महिला को अपने घर से मलबा साफ करते देखा जा सकता है जब मिसाइल हमले से उसकी आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थी। वह यूक्रेनी राष्ट्रगान गाते हुए अपनी टूटी हुई खिड़की से कांच के टुकड़े उठाती है। वायरल वीडियो में महिला रोती हुई नजर आ रही है। रूंधे गले से महिला राष्ट्रगान गा रही है।

ओक्साना गुलेन्को नाम की महिला गा रही है राष्ट्रगान

राष्ट्रगान जिसका अंग्रेज़ी में शीर्षक है - 'ग्लोरी ऐंड फ़्रीडम ऑफ़ यूक्रेन हैज़ नॉट येट पेरिश्ड'। यानी कि यूक्रेन की आज़ादी और गौरव अभी तक नष्ट नहीं हुए हैं। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, पिछले 24 घंटों में 33 से ज़्यादा सिविलियन्स साइट्स पर रूस ने बमबारी की है। इन 33 साइट्स में एक घर ओक्साना गुलेन्को का है। ओक्साना गुलेन्को यूक्रेन की राजधानी कीव के एक सैन्य अस्पताल में काम करती हैं। पिता सोवियत आर्मी में थे और 1980 के दशक में अफ़ग़ानिस्तान में पोस्टेड थे।

तुरही पर युवक बजा रहा है राष्ट्रगान

यूक्रेन के एक राजनयिक द्वारा कल रात साझा की गई एक अन्य वीडियो क्लिप में, कथित तौर पर राजधानी कीव के बाहरी इलाके से, कोई तुरही पर यूक्रेन का राष्ट्रगान बजा रहा है। वीडियो का आखिरी में आसपड़ोस के लोग यूक्रेन की जय का नारा लगाते हैं।

रूस की सेना कीव तक पहुंची

रूस की सेना कीव तक पहुंची

रूस की सेना राजधानी कीव में पहुंच चुकी है, जहां यूक्रेनी सैनिकों के साथ उनका भीषण जंग जारी है और इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूसी आक्रमणकारियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अभी तय यूक्रेन युद्ध कहां तक पहुंचा है और किस पक्ष को कितना नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+