रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत किसके साथ खड़ा है? MEA की पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 24 फरवरी: यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद भारत सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। विदेश राज्यमंत्री डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह ने कहा है कि भारत शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है और हमारा स्टैंड तटस्थ है। बता दें कि इससे पहले रूस भी भारत के स्वतंत्र स्टैंड का स्वागत कर चुका है। गौरतलब है कि भारत ने यह आधिकारिक बयान तब दिया है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य हमले की घोषणा कर दी है और दोनों ओर से जबर्दस्त जंग छिड़ चुकी है।

Russia-Ukraine War:first reaction from the Indian government after Russias agression on Ukraine. Minister of State for External Affairs Dr Rajkumar Ranjan Singh has said that India hopes for a peaceful solution and its stand is neutral

भारत का स्टैंड तटस्थ है- विदेश मंत्रालय
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ जाने के बाद भारत सरकार ने फिर एकबार अपना आधिकारिक स्टैंड जाहिर किया है। विदेश राज्यमंत्री डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह ने यूक्रेन-रूस संकट के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा है, 'भारत का स्टैंड तटस्थ है और हम शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं।'

रूस ने किया था भारत के स्टैंड का स्वागत
इससे पहले बुधवार को रूस ने भारत के 'स्वतंत्र स्थिति' का स्वागत किया था। रूस ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर भारत का नजरिया दोनों देशों के बीच के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को प्रदर्शित करता है। रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में अहम भूमिका निभा रहा है और वैश्विक मामलों में यह 'स्वतंत्र और संतुलित' दृष्टिकोण अपनाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस संकट से रक्षा समेत भारत-रूस संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और अगले महीने गुजरात में होने वाले डिफेंस एक्सपो में रूस की विशाल भागीदारी देखने को मिलेगी।

इस बीच रूस की ओर से आक्रमण का ऐलान होने के बाद से दोनों ओर से दावे-प्रतिदावों का सिलसिला जारी है। रूस समर्थित अलगाववादियों ने यूक्रेन के दो शहरों पर नियंत्रण करने का दावा किया है। उधर रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने राजधानी कीव में एक व्यक्ति के मारे जाने और एक के जख्मी होने की बात कही है। दूसरी तरफ आईएफएस्क न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के एयर बेस और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को बेअसर कर दिया गया है। गौरतलब है कि आज सुबह यूक्रेन में ऑपरेशन की पुतिन की घोषणा के बाद से इसकी राजधानी कीव और दूसरे इलाकों में बड़े धमाकों की आवाजें सुनने को मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+