यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक सबसे बड़ा हमला, रूसी सेना की जवाबी कार्रवाई में 2 लोगों की मौत

यूक्रेन ने रूस के पांच क्षेत्रों में मंगलवार देर रात 10 से 20 ड्रोनों से एक साथ हमला किया गया। इसे रूस पर 18 महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला बताया गया। इस हमले से नाराज होकर रूस ने यूक्रेन पर जवाबी कर्रवाई की। इसमें कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर ड्रोन से रूसी क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन से पश्चिमी पस्कोव क्षेत्र में एक हवाईअड्डे पर हमला किया गया। इसके अलावा ओर्योल, ब्रांस्क, रियाजान, कलुगा और राजधानी मॉस्को के कुछ क्षेत्रों में गोलीबारी की गई।

Russia missile attack in Kiev

गवर्नर और स्थानीय मीडिया ने बताया कि एस्टोनिया और लातविया की सीमा के पास रूस के पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर ड्रोन ने हमला किया जिससे भीषण आग लग गई। स्थानीय गवर्नर ने बताया कि सेना एक हमले को नाकाम करने की कोशिश कर रही थी। इस हमले में परिवहन विमान बुरी तरह नष्ट हो गए।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से जारी खबर में बताया कि स्कोव की राजधानी में एक एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में चार IL-78 परिवहन विमान क्षतिग्रस्त हो गए।

इसके बाद बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम दो लोग मारे गए और दो घायल हो गए। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने एक सोशव मीडिया पोस्ट में लिखा है कि एक गैर-आवासीय इमारत में दो लोगों के शव पाए गए और एक व्यक्ति कांच के टुकड़ों से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि राजधानी में चार स्थानों पर नष्ट किए गए ड्रोन और मिसाइल का मलबा गिरा।

शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि दुश्मन देश ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके एक बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में कई ड्रोन अलग-अलग दिशाओं से कीव की ओर जा रहे थे, उसके बाद रूस ने मिसाइलें लॉन्च कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+