Russia Ukraine War: कीव में भारतीय फार्मा गोदाम पर हमले से रूस का इनकार, यूक्रेनी मिसाइल को बताया जिम्मेदार

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम हेल्थकेयर के गोदाम पर मिसाइल हमले के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। रूसी दूतावास की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 12 अप्रैल को कीव के पूर्वी हिस्से में स्थित फार्मा गोदाम पर रूस ने कोई हमला नहीं किया, ना ही ऐसा कोई इरादा था।

दरअसल, यूक्रेन में भारतीय दूतावास और कुसुम हेल्थकेयर के स्थानीय प्रतिनिधियों के मुताबिक, बीते शुक्रवार को हुए एक मिसाइल हमले में कंपनी का फार्मा गोदाम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, जिसमें दवाइयों और उपकरणों को बड़ा नुकसान हुआ। यूक्रेन के भारत स्थित दूतावास ने इस हमले का दोष रूसी सेना पर मढ़ा था।

Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: हमले पर रूस ने क्या कहा?

रूसी दूतावास ने कहा कि 12 अप्रैल को उनकी सेनाओं ने केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनमें यूक्रेन के विमानन संयंत्र, ड्रोन निर्माण इकाइयां और सैन्य एयरबेस शामिल थे। ये सभी स्थल कीव से दूर स्थित थे। बयान में कहा गया है कि सबसे संभावित कारण यह हो सकता है कि यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली से छोड़ी गई कोई मिसाइल अपने लक्ष्य से भटककर कुसुम हेल्थकेयर के गोदाम पर गिरी हो, जिससे आग लग गई और बड़ा नुकसान हुआ।

'हम नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाते', रूस का पलटवार

रूस ने स्पष्ट किया कि उसकी सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य केवल सैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना है और वह कभी भी नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाता। बयान में यह भी आरोप लगाया गया कि यूक्रेनी सेना नागरिक इलाकों में अपने रक्षा तंत्र को तैनात करती है, जिससे अक्सर ऐसे हादसे होते हैं।

यूक्रेन का आरोप: दोहरी नीति अपनाता है रूस

यूक्रेन के भारत स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि रूस एक ओर भारत से 'विशेष मित्रता' की बात करता है और दूसरी ओर जानबूझकर भारतीय व्यावसायिक हितों को निशाना बना रहा है।बता दें कि यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि कीव में एक प्रमुख फार्मा गोदाम रूसी ड्रोन हमलों में नष्ट हुआ है, हालांकि उन्होंने कंपनी का नाम नहीं लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+