यूक्रेन संकट: रूस ने हमले किए तेज, पूर्वी यूक्रेन में 21 लोगों की मौत

कीव, 17 मार्च: रूस के यूक्रेन पर जारी हमलों को 22 दिन हो चुके है। ऐसे रूसी सेना पहले से ज्यादा आक्रमक हो गई है। इधर यूक्रेन भी रूसी हमलों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस बीच खबर मिल रही है कि रूस की भारी गोलीबारी की वजह से पूर्वी यूक्रेन में 21 लोगों की मौत हो गई। पूर्वी इलाके में रूसी सेना लगातार आक्रमण कर रही है। इससे पहले भी इसी इलाके में रूस की आर्मी बड़े लेवल पर पर कार्रवाई कर चुकी है, जिसके बाद फिर एक बार अपने हमले तेज कर दिए हैं।

Russia-Ukraine war

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रूसी गोलाबारी के बाद कम से कम 21 लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। खबर के मुताबिक ईस्टर्न यूक्रेन के एक कस्बे में गुरुवार को रूसी सेना की ओर से जबरदस्त गोलाबारी की गई, जिसमें 25 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

चेर्निहाइव में 53 लोगों की मौत

इधर, यूक्रेन के दूसरे शहर चेर्निहाइव में भी रूसी सेना अपना जमकर कहर बरपा रही है। आसमान से लेकर जमीन तक रूस ने तबाही मचा रखी है। चेर्निहाइव ओब्लास्ट के गवर्नर व्याचेस्लाव चौस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रूसी गोलीबारी के कारण 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

108 बच्चों की अब तक मौत

वहीं रूस के साथ जारी जंग में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूक्रेन ने बताया कि अब तक 108 बच्चों की इस युद्ध ने जान ले ली है। यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सेना ने बच्चों को जानबूझकर अपना निशाना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+