UNSC में भारत ने सभी पक्षों की सुरक्षा पर दिया जोर, अमेरिका ने पुतिन को दी चेतावनी

न्यूयॉर्क, 24 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। इस दौरान भारत की ओर से यूएनएससी में स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल प्रभाव से तनाव कम करना चाहिए, यह एक बड़े संकट में तब्दील हो सकता है जिससे एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। अगर इस स्थिति को सही से नहीं संभाला गया तो इससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। हर पक्ष की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

un

वहीं अमेरिकी प्रतिनिधि की ओर से कहा गया है कि हम रूस की कार्रवाई का एकजुटता के साथ जवाब देते रहेंगे। हम यहां रूस को रोकने के लिए कहने आए हैं, वह अपनी सीमा में वापस जाएं, सेना को वापस बैरक में भेजें। अपने राजनयिकों को बात करने के लिए आगे करें। रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात की, उन्होंने कहा अगर पुतिन आगे जाने का फैसला लेते हैं तो कोई भी राहत में नहीं रहेगा। आपकी सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे क्योंकि इसकी शुरुआत आपने की है। यूक्रेन के लोग हमपर विश्वास कर रहे हैं, उन्हें निराश मत करिए।

वहीं यूके के प्रतिनिधि ने कहा कि हम रूस से अपील करते हैं कि वह युद्ध को टाले, रूस यूक्रेन के सिर पर बंदूक रख रहा है, बंदूक के ट्रिगर पर पुतिन की उंगली है। युद्ध की स्थिति में हालात काफी बिगड़ सकते हैं, कई लोगों की जान जा सकती है। दुनिया शांति की अपील कर रही है, लेकिन रूस सुन नहीं रहा है। यूके यूक्रेन की संप्रभुता के साथ संझौता नहीं करेगा। अभी भी समय है कि तनाव को कम किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+