Russia-Ukraine Crisis Timeline: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान, जानिए कहां से हुई तनाव की शरुआत
कीव, 24 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच इस समय युद्ध छिड़ चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेश का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति पुतिन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने यूक्रेन के सैनिकों से कहा है कि वह अपने हथियार डाल दें और अपने घर लौट जाएं। अगर खून-खराबा होता है तो इसके लिए यूक्रेन जिम्मेदार होगा। वहीं अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि यूक्रेन के लोग हम पर भरोसा कर रहे हैं और हमपर निर्भर हैं, ऐसे में यूक्रेन पर हमला करने के परिणाम गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में आइए डालते हैं नजर आखिर कैसे सोवियत यूनियन के बिखरने के बाद यूक्रेन और रूस के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है।

1991
सोवियत रिपब्लिक ऑफ यूक्रेन ने खुद को मास्को से आजादी का ऐलान किया। इसके बाद रिफ्रेंडम के जरिए क्रावचूक को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
1994
लियोनिड कुचमा ने क्रावचूक को चुनाव में हराया
1999
कुचमा एक बार फिर से चुने गए, लेकिन इस बार चुनाव में अनियमितता के आरोप लगे
2004
रूस के पक्षधर विक्टर यनुकोविच को राष्ट्रपति चुना गया, लेकिन चुनाव में धांधली के आरोप लगे, इस दौरान बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ जिसे ऑरेंज रिवोल्यूशन के नाम से जाना जाता है, लोग फिर से वोट करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद पश्चिम के पक्षधर विक्टर यूशेंको को राष्ट्रपति चुना गया
2005
यूशेंको ने यूक्रेन को क्रेमलिन के प्रभाव से बाहर लाने का संकल्प लिया और यूक्रेन को नाटो व ईयू में शामिल करने की बात कही।
2008
नाटो ने यूक्रेन से वादा किया एक दिन आप हमारे गठबंधन का हिस्सा होंगे
2010
यानुकोविच ने राष्ट्रपति चुनाव में ताइमोशेंको को हराया।
2013
यानुकोविच ने यूए के साथ ट्रेड वार्ता को सस्पेंड किया, मास्को के साथ ट्रेड समझौते किए, जिसके बाद कीव में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ
2014
कई प्रदर्शनकारियों की हुई मौत। संसद ने यानुकोविच को हटाने के लिए किया वोट, जिसके बाद यानुकोविच यूक्रेन छोड़ रूस भाग गए। कुछ ही दिन के बाद हथियार बंद लड़ाकों ने यूक्रेन के क्रीमिया में संसद में रूसी झंडा फहराया। इसके बाद 16 मार्च को रूस ने इसे रिफ्रेंडम के जरिए इसे रूस में शामिल कर लिया।
2017
यूक्रेन और ईयू के बीच फ्री मार्केट ट्रेड की डील हुई
2019
यूक्रेन के ऑर्थोडोक्स चर्च को आधिकारिक मान्यता मिली, रूस इससे हुआ नाराज
मार्च 2020
यूक्रेन में कोरोना लॉकडाउन लगा
जून 2020
आईएमएफ ने 5 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता यूक्रेन को दी
जनवरी 2021
यूक्रेन ने अमेरिका से यूक्रेन को नाटो का हिस्सा बनाने की अपील की।
फरवरी 2021
यूक्रेन की सरकार ने विपक्ष नेता विक्टर मेदवेचुक पर लगाया प्रतिबंध
अक्टूबर 2021
यूक्रेन ने पहली बार टर्किश बायरेक्टर टीबी2 ड्रोन का ईस्टर्न यूक्रेन में किया इस्तेमाल, रूस हुआ नाराज
नवंबर 2021
रूस ने यूक्रेन के पास सेना का जमावड़ा बढ़ाया
7 दिसंबर
बाइडेन ने रूस को दी चेतावनी, अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो आर्थिक पाबंदिया लगेगी
10 जनवरी 2022
यूक्रेन के साथ तनाव को कम करने में अमेरिका और रूस के राजनयिकों के बीच की वार्ता विफल
14 जनवरी
यूक्रेन पर साइबर हमले की चेतावनी
17 जनवरी
रूस की सेना बेलारूस पहुंचनी शुरू
24 जनवरी
नाटो ने सेना को स्टैंडबाई पर रखा
28 जनवरी
पुतिन ने कहा कि रूस की मुख्य मांग सुरक्षा थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया
2 फरवरी
अमेरिका ने कहा कि वह 3000 अतिरिक्त सैनिकों को पोलैंड, रोमानिया भेजेजा जोकि नाटो की मदद करेगा
4 फरवरी
पुतिन को चीन का समर्थन मिला, यूक्रेन को नाटो का हिस्सा नहीं होना चाहिए
7 फरवरी
फ्रांस के राष्ट्रपति को उम्मीद थी कि पुतिन से मुलाकात के बाद स्थिति बेहतर हो सकती है, राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों कीव पहुंचे और यूक्रेन के लोगों की तारीफ की
9 फरवरी
जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस कभी भी हमला कर सकता है, अमेरिकी लोगों से देश छोड़ने को कहा
15 फरवरी
रूस ने कहा कि उसकी कुछ सेना वापस लौट रही है
18 फरवरी
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि रूस ने तकरीबन 169-190 लाख सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास भेजे
19 फरवरी
रूस की सेना ने परमाणु हथियारों का अभ्यास किया
21 फरवरी
पुतिन ने यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग देश की मान्यता दी
24 फरवरी
रूस ने यूक्रेन पर सैन्य ऑपरेशन का किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications