रूस-यूक्रेन संकट: टल सकता है युद्ध का खतरा, यूक्रेन की सीमा से वापस लौट रहे हैं रूसी सैनिक

रूस-यूक्रेन संकट: टल सकता है युद्ध का खतरा, यूक्रेन की सीमा से वापस लौट रहे हैं रूसी सैनिक

नई दिल्ली, 15 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच अब तनाव कम हो रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूक्रेन और रूस का संकट अब टल सकता है। समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि कई दिनों तक पूर्ण युद्ध की आशंका के बाद, यूक्रेनी सीमाओं पर तैनात रूसी सेना अपने ठिकानों पर लौट रही है। एएफपी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य जिलों की टीम ... अपनी सैन्य चौकियों में जाना शुरू कर रही हैं। बता दें कि यूक्रेन समेत पश्चिमी मुल्कों के साथ चल रहे विवाद के बीच गतिरोध को खत्म करने की दिशा में उठाया गया ये पहला कदम है। हालांकि यूक्रेन की सीमा पर रूस ने अभी भी एक लाख से अधिक सैनिकों को तैनात किया है।

Recommended Video

    Russia Ukraine Tension: सैटेलाइट तस्वीरों से देखिए कैसी है रूस की तैयारी ? | वनइंडिया हिंदी
    Russia Ukraine

    हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सैन्य अभ्यास में शामिल कितनी यूनिट्स ने लौटना शुरू किया है। ये भी रिपोर्ट नहीं आई है कि सैनिकों की वापसी के बाद यूक्रेन की सीमा पर तैनात रूसी सैनिकों की संख्या पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला बै।

    वहीं रूस द्वारा अपने सैनिकों को वापस बुलाने की खबरों के ठीक बाद, यूक्रेन ने भी घोषणा की कि वह पश्चिम की मदद से रूस के आक्रमण को टालने में कामयाब रहा है। विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कीव में मीडिया को कहा, "हम और हमारे सहयोगी रूस को आगे बढ़ने से रोकने में कामयाब रहे हैं। यह हमने मिड फरवरी में करके दिखाया है और हम कूटनीति से काम करना जारी रखे हैं।

    बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में, रूस ने पूर्व सोवियत देश के आसपास हजारों सैनिकों को तैनात किया था, जिससे आक्रमण की आशंका बढ़ गई थी। यूक्रेन के पास और बेलारूस सहित रूसी सेना द्वारा सैन्य अभ्यास करने से तनाव और भी अधिक बढ़ गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस को गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी भी दे डाली थी।

    रूस और यूक्रेन संकट पिछले कुछ हफ्तों से अपने चरम पर था क्योंकि सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ था कि रूस ने यूक्रेन पर तीन तरफ से हमला करने योजना बनाई है। हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत में, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की थी, जिसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ रूसी युद्ध खेल जल्द ही बंद होने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+