रूसी हमलों से खंडहर में तब्दील हो रहा कीव! 'कमिकेज' ड्रोन ने मचाया आतंक, धमाकों से थर्राया यूक्रेन
मेयर क्लिट्सको ने बताया कि, इस हमले के बाद बचावकर्ता लोगों की जान-माल की रक्षा करने में जुटे हुए हैं। ड्रोन हमले की वजह से एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई।
रूस ने यूक्रेन (russa-ukraine conflict) की राजधानी kyiv को मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला दिया है। खबर के मुताबिक मास्को ने ईरान निर्मित कमिकेज ड्रोन (Kamikaze drones hit Kyiv) से यूक्रेन पर घातक हमले किए हैं। कीव शहर ड्रोन हमलों से थर्रा उठा है। ताजा अपडेट में कीव के केंद्रीय शेवचेनक्विस्की जिले में सोमवार तड़के फिर से विस्फोट किए गए।

रूस ने कीव पर फिर किए हमले
रूस का कीव पर सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हमला था। कीव में रूस के हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज सुनी गई। शेवचेनक्विस्की इलाके के मेयर विटाली क्लिट्स्को के मुताबिक रूसी ड्रोन हमलों के कारण आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक का कहना है कि ये हमले कामिकेज ड्रोन से हमले किए गए। इससे पहले भी रूस ने कीव के कई इलाकों में मिसाइल से कई हमले किए थे। खबर के मुताबिक क्रेमिलिन ने कीव शहर पर 75 मिसाइल अटैक किए थे। जिसमें काफी संख्या में लोग मारे गए थे।

रूस का कीव पर ड्रोन हमला
टेलीग्राम मैसेजिंग सर्विस पर मेयर क्लिट्सको ने बताया कि, इस हमले के बाद बचावकर्ता लोगों की जान-माल की रक्षा करने में जुटे हुए हैं। ड्रोन हमले की वजह से एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के मारे जाने की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है।

यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर रूसी हमले हुए तेज
बता दें कि यूक्रेन का शेवचेनक्विस्की जिले में कई विश्वविद्यालय हैं, स्टूडेंट बार और रेस्तरां मौजूद है। यह देश का सबसे अधिक व्यस्त शहरो में से एक माना जाता है। जब क्रीमिया और रूस को जोड़ने वाले केर्च पुल को उड़ाया गया था, रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन के इस शहर पर बमबारी की थी। इससे पहले जो हमला हुआ था उसे यूक्रेनी शहरों के खिलाफ सबसे बड़ा हवाई हमला बताया गया था।

ऐसे जंग नहीं जीत पाएगा रूस!
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि, रूस ने यूक्रेन पर तथाकथित आत्मघाती ड्रेन की सहायता से कीव के शहरों पर आतंक मचा दिया। उन्होंने कहा कि, रूसियों को लगता है कि इससे उन्हें जंग जितने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि, इस तरह की हरकतें उनकी अकड़ को दर्शाता है।

यूक्रेन ने कहा, आम नागरिकों को निशाना बना रही पुतिन की सेना
यूक्रेन ने कहा है कि ईरान निर्मित शहीद-136 ड्रोन ( Iranian-made Shahed-136 drone) से रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हमला किया। हालांकि, ईरान ने रूस को ड्रोन की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है, जबकि क्रेमिलिन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रूस ने कहा है कि, यूक्रेन में जारी संघर्ष के दौरान उन्होंने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है। हालांकि, यूक्रेन ने कहा कि रूसी हमले में उनके कई नागरिक मारे जा चुके हैं। पुतिन की सेना यूक्रेनी लोगों का नामोनिशान धरती से मिटा देना चाहते हैं।
(Photo Credit : Twitter & PTI)












Click it and Unblock the Notifications