खत्म होने की कगार पर यूक्रेन युद्ध ! जानें क्या है रूस का 'Hunt To Kill' मिशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने जंग को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है। खबर है कि रविवार को यूक्रेन में रूसी सेना और यूक्रेनी सेना के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई।
कीव, 30 मई : यूक्रेन जंग की आग में पूरी तरह से झुलस चुका है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन में युद्ध लंबा खिंचता देख पुतिन की सेना ने 'हंट -टू-किल' मिशन को लॉन्च कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिशन का मकसद यूक्रेन के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों की हत्या करना है। इस मिशन में रूस के खतरनाक कमांडो को शामिल किया गया है। ये ऐसे कमांडो हैं जो पलक झपकते ही दुश्मनों को खत्म कर देते हैं। वहीं इन खबरों के बीच यूक्रेन के खुफिया एजेंसियों ने कीव और आसपास के प्रमुख शहरों में सुरक्षा को बढ़ा दिया है। वहीं, रूस ने यूक्रेन के रणनीतिक शहर लाइमैन पर कब्जा कर लिया है।

रूसी सेना का यूक्रेन के महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा
रूस की सेना ने पुष्टि की कि उसने पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक शहर लाइमैन पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जंग काफी लंबा खिंच चुका है। 3 महीने होने को हैं, लेकिन अभी तक युद्ध का कोई अंतिम परिणाम नहीं निकला है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने जंग को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है। खबर है कि रविवार को यूक्रेन में रूसी सेना और यूक्रेनी सेना के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई।

जंग की आग में बुरी तरह प्रभावित हो रही है आम जनता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना हाल के दिनों में धीमी गति से आगे बढ़ रही है और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के दौरान आम लोग भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश के पूर्वी भाग की स्थिति बेहद चिंताजनक बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि डोनबास यूक्रेन का हिस्सा बना रहेगा। बता दें कि, लुहान्स्क के 95 फीसदी हिस्से पर अब पुतिन सेना का कब्जा हो चुका है।

भयंकर युद्ध जारी
जानकारी के मुताबिक रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच भयंकर युद्ध हुआ है। इस दौरान रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के रणनीतिक महत्व वाले इलाकों पर कब्जा जमाने का प्रयास किया, हालांकि जेलेंस्की की सेना रूस को पुतिन की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन सवाल है कि, 'पर्वत' जैसा ताकतवर रूसी सेना का सामना आखिर यूक्रेन की छोटी सी फौज कब तक कर पाएगी?

क्या है 'हंट-टू-किल मिशन'...
मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूक्रेन में युद्ध को लंबा खिंचता देख रूस ने 'हंट-टू-किल मिशन' को लॉन्च कर दिया है। इस मिशन का मकसद यूक्रेन के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों की हत्या करना है। इस मिशन में रूसी सेना के एलीट कमांडो शामिल हैं, जो शहरी क्षेत्रों में लड़ाई, घात लगाकर हमला करने और अन्य सभी युद्ध कौशल में माहिर हैं। वहीं जंग के बीच यूक्रेन के खुफिया एजेंसियों ने कीव और आसपास के प्रमुख शहरों में सुरक्षा को बढ़ा दिया है। वहीं, रूस ने यूक्रेन के रणनीतिक शहर लाइमैन पर कब्जा कर लिया है। राजधानी कीव और आसपास के प्रमुख शहरों मे सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, शहर में आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी की जा रही है। यूक्रेनी एजेंट सभी संदिग्ध लोगों की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

रूस ने सिविरोदोनेत्स्क पर बोला धावा, लड़ाई तेज
सिविरोदोनेत्स्क एक औद्योगिक उत्पादन केंद्र है। रूस ने पास में स्थित लिसिचांस्क पर कब्जा करने का प्रयास भी तेज कर दिया है जहां यूक्रेन के अधिकारियों मुताबिक भारी गोलाबारी हो रही है। युद्ध से पहले इन दोनों शहरों की सम्मिलित जनसंख्या दो लाख थी और लुहांस्क में ये यूक्रेन के नियंत्रण वाले अंतिम बड़े क्षेत्र हैं। रूस इन दोनों शहरों के उन क्षेत्रों पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो पहले से ही मॉस्को समर्थित अलगाववादियों के नियंत्रण में नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications