रूस और अमेरिका में बढ़ी तनातनी, निलंबित हुआ परमाणु सहयोग समझौता
मास्को। रूस और अमेरिका में तनातनी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब रूस ने अमेरिका के साथ परमाणु और ऊर्जा संबंधी शोध में सहयोग को लेकर हुए एक समझौते को निलंबित कर दिया है।

रूस ने कहा कि तीन साल पहले हुए इस समझौते को आगे नहीं ले जाया जा सकता क्योंकि परमाणु सहयोग समझौता रूस पर लगे प्रतिबंधों के तहत आता है।
आपको बताते चलें कि वर्ष 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया के अलग होने के बाद अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। रूस के इस फैसले पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एकतरफा बताया है और इस पद दुख जाहिर किया है।
इससे पहले वहीं सोमवार को रूस ने अमेरिका के साथ हथियारों में इस्तेमाल होने वाले प्लूटोनियम को नष्ट करने संबंधी समझौते को भी निलंबित कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका भी सीरिया पर रूस के साथ चल रही बातचीत को स्थागित कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications