रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन किया सस्पेंड, अगले महीने से होना था शुरू
मॉस्को, 18 अक्टूबर: रूस ने नाटो के लिए अपने मिशन को टाल दिया है। ये मिशन अगले महीने से शुरू होना था। एलायंस के आठ रूसियों को निष्कासित करने के बाद रूस ने ये फैसला लिया है। सोमवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ये जानकारी दी है। लावरोव ने बताया है कि मॉस्को ने इस पश्चिमी सैन्य ब्लॉक के संपर्क मिशन को भी बंद करने का फैसला लिया है। नाटो ने इस महीने रूस के मिशन के आठ सदस्यों को अघोषित रूसी खुफिया अधिकार कहते हुए निष्कासित कर दिया था। जिससे रूस खफा है।

लावरोव ने कहा कि मॉस्को में नाटो के सैन्य मिशन के कर्मचारियों से 1 नवंबर से उनकी मान्यता छीन ली जाएगी। हम 1 नवंबर से हमारे सैन्य प्रतिनिधि के काम सहित नाटो के लिए अपने आधिकारिक मिशन को सस्पेंड निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाटो जरूरत पड़ने पर ब्रसेल्स में अपने दूतावास के माध्यम से रूस के साथ बातचीत कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications