शर्तों के साथ रूस ने भारत के साथ हवाईसेवा की बहाल, भारतीय छात्रों को भी मिलेगा वीजा

रूस ने भारत के साथ हवाई सेवा फिर से बहाल करने की घोषणा कर दी है। रूस ने भारतीयों को फिर से वीजा ईश्यू करने का भी फैसला किया है।

नई दिल्ली: रूस (Russia) में रहकर पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों से लेकर वो भारतीय जिनका घर रूस में है, उनके लिए रूस सरकार की तरफ से अच्छी खबर आई है। रूस ने एक बार फिर से वीजा सर्विस बहाल करने का फैसला लिया है। भारत में रूसी दूतावास की तरफ से यह महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

flight

रूसी दूतावास ने कहा है कि 'रूस में रहकर पढ़ाई करने वाले या पढ़ने आने वाले भारतीय छात्रों के लिए वीजा देने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। वीजा देने की प्रक्रिया उन भारतीय परिवारों के लिए भी फिर से शुरू कर दी गई है जो रूस में रहते हैं, हालांकि अभी ई वीजा जारी करने पर रोक को जारी रखा गया है'। रूस ने भारत के अलावा ग्रीस और सिंगापुर के लिए भी उड़ाने शुरू करने का फैसला किया है।

भारत में कोरोना पर काबू

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से अभी दुनिया के करीब करीब हर देशों की अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बंद हैं। हालांकि, कई देशों ने उन देशों के साथ हवाई संपर्क फिर से बहाल कर दिया है जहां कोरोना वायरस पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ अब काफी नीचे आ गया है। फिलहाल भारत में 10 हजार से 15 हजार मामले ही हर दिन आ रहे हैं साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों की तादाद भी 100 तक पहुंच गई है। भारत में विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है, जिसका सीधा असर कोरोना संक्रमण के ग्राफ में आई कमी से पता चल रहा है।

रूस में कोरोना वायरस की स्थिति

रूस में अबतक कोरोना वायरस के 38 लाख 13 हजार 48 मरीज मिले हैं। रूस में इस वक्त हर दिन करीब 20 हजार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को कोरोना की वजह से 534 लोगों की मौतें हुई हैं। हालांकि, रूस का दावा है कि उसने कोरोना संक्रमण पर काफी काबू पा लिया है। रूस ने राजधानी मॉस्को में कोरोना वायरस को लेकर लगी पाबंदियों में भी कमी कर दी है। वहीं, रूस के सभी विश्वविद्यालयों में 8 फरवरी से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। रूस ने भारत के अलावा फिनलैंड, कतर और वियतनाम के साथ भी वायुसेवा बहाल कर दी है। 8 फरवरी से रूस, ग्रीस और सिंगापुर के साथ भी हवाई सेवा फिर से बहाल कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+