स्वाधीनता दिवस पर रूस ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारत के स्वाधीनता दिवस पर रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने ये शुभकामनाएं राषट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी को भेजी। जानकारों ने बताया कि रूसी प्रेसिडेंट की तरफ से शुभकामनाएं बीते बुधवार को मिलीं।
सुधारी भूल
सूत्रों ने बताया कि जब इस तरह की बड़ी भूल के संबंध में रूस के राजधानी में दूतावास को सूचित किया गया तो गया तो वहां से तुरंत भूल को सुधारा गया। उसके बाद पुतिन की तरफ से स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाओं वाला संदेश जारी हुआ।
गड़बड़ अफसरों की
सूत्रों ने बताया कि ये भूल राजधानी स्थित रूसी दूतावास के अफसरों के स्तर पर हुई। इस तरह की भूल पहले कभी हुई हो, इस तरह की जानकारी नहीं है। विदेश मामलों के जानकार कहते हैं कि दूतावासों में काम करने वाले स्टाफ को ये मालूम होना चाहिए कि वे जिधर काम कर रहे है, उन देशों के खास दिन कौन से हैं।
लाल किला बिना अधूरा है आजादी का जश्न, जानिए कैसे
कायदे से इतनी बड़ी भूल नहीं होनी चाहिए। अगर भारतीय दूतावास की तरफ से इस तरह की कोई गड़बड़ हो जाए तो राजदूत तक को लेने के देने पड़ जाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications