Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत के चुनावों में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहा अमेरिका, निज्जर मामले में मोदी सरकार के समर्थन में उतरा रूस

लोकसभा चुनावों के बीच रूस ने एक बड़ा दावा किया है। रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा है।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरटी न्यूज के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका दरअसल भारत की राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की कोशिश कर रहा है।

us-trying-to-interfere-in-indian-election

उन्होंने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों पर रूस ने भारत को साथ दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने भारत पर लगाए गए अमेरिका के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

सबूत पेश नहीं कर सकता अमेरिका

मारिया जखारोवा ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन ने अभी तक पन्नू नामक किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की कोई भरोसेमंद जानकारी या सबूत पेश नहीं किया है।

जखारोवा ने कहा, धार्मिक आजादी के उल्लंघन की बात अमेरिका की भारत की राष्ट्रीय मानसिकता को लेकर कमजोर समझ और संप्रभु देश के तौर पर भारत के प्रति अनादर को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि असल में अमेरिका का मकसद भारत के आंतरिक राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा करना है, जिससे आम चुनाव बाधित किए जा सकें। यह भारत के अंदरूनी मामलों में दखल का हिस्सा है।

अमेरिका बेबुनियाद आरोप लगाकर भारत का अपमान कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि अमेरिका भारत ही नहीं कई और देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। उनकी कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप दिखाती है।

अमेरिका ने भारत पर लगाया आरोप

आपको बता दें कि अमेरिका ने कुछ समय पहले ये आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई थी और इसमें भारतीय अधिकारियों का हाथ था। इसके बाद 29 नवंबर को हत्या की साजिश रचने के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+