इस्लामिक आतंकियों के जरिए रूस में हमले करवाना चाहता है अमेरिका? पुतिन की जासूसी एजेंसी का दावा

यूक्रेन के ऊपर रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को आक्रमण किया था और अब यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक ये लड़ाई खत्म नहीं हो पाई है।

Russia-America: रूस की विदेशी जासूसी सेवा ने आरोप लगाते हुए कहा है, कि उसे खुफिया सूचना मिली है, कि अमेरिकी सेना रूस पर हमला करने के लिए इस्लामी चरमपंथियों को तैयार कर रही है। रूसी विदेशी खुफिया सेवा, जिसे SVR के नाम से जाना जाता है, उसने दावा किया है, कि इस्लामिक आतंकियों के जरिए अमेरिका, रूस में हमले करवाना चाहता है। आपको बता दें, कि इस जासूसी एजेंसी के प्रमुख, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी सर्गेई नारीशकिन कर रहे हैं और ये एजेंसी कभी सोवियत युग में केजीबी का हिस्सा हुआ करती थी।

RUSSIA NEWS

अमेरिका पर बड़े आरोप

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी खुफिया एजेंसी SVR ने कहा है, कि उसे खुफिया जानकारी से पता चला है, कि इस्लामिक स्टेट और अल कायदा से जुड़े समूहों के 60 ऐसे आतंकवादियों को अमेरिकी सेना ने भर्ती किया है और उन्हें सीरिया में रूस में हमलों को अंजाम देने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ये सभी सीरिया में अमेरिकन बेस में ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं। रूस की विदेशी खुफिया सेवा ने कहा है, कि "उन्हें राजनयिकों, सिविल सेवकों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की तैयारी करने का काम सौंपा जाएगा।" रूसी खुफिया एजेंसी ने आगे दावा किया, कि अमेरिका इन कामों के लिए रूस के उत्तर में स्थिक काकेशस और मध्य एशिया के अप्रवासियों पर काफी ध्यान दे रहा है। हालांकि, रूसी एजेंसी ने अपने इन दावों के पीछे कोई सबूत नहीं दिए हैं।

रूस ने फिर किया जीत का दावा

रूसी खुफिया एजेंसी के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन ने पिछले साल अंकारा में सीआईए के डायरेक्टर विलियम बर्न्स से मुलाकात की थी और उन्होंने ये रिपोर्ट उस वक्त सार्वजनिक की है, जब रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था, कि उसके सैनिक चार दिनों में यूक्रेन की सीमा रेखा के साथ पश्चिम में 2 किलोमीटर और आगे बढ़ गए हैं। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए कहा है, कि "रूसी सैनिकों ने दुश्मन के प्रतिरोध को तोड़ दिया है और अपनी रक्षा में कई किलोमीटर की गहराई तक आगे बढ़ गए।" एजेंसी ने आगे लिखा है, कि "चार दिनों में रूसी मोर्चा 2 किलोमीटर पश्चिम की ओर बढ़ गया है।" वहीं, अभी तक अमेरिका की तरफ से इन रूसी आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+