VIDEO: रूस ने स्पेस रॉकेट से हटाया US समेत इन देशों का झंडा, भारत के तिरंगे को नहीं लगाया हाथ

मास्को, 03 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का असर अब अन्य देशों पर भी पड़ने लगा है। दुनिया एक बार फिर दो ध्रुवों में बंटती नजर आ रही है। कुछ देश यूक्रेन का साथ दे रहे हैं तो कुछ खुल कर तो नहीं लेकिन संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए रूस का समर्थन कर रहे हैं। रूस ने अब अपने खिलाफ बोलने वाले देशों को बड़ा झटका दिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि रूसी कर्मचारी अपने स्पेस रॉकेट से अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के झंडे हटाते नजर आ रहे हैं।

Russia removed the flag of US-UK and Japan from space rocket leaving India

गौरतलब है कि अमेरिका और रूस के बीच शुरू से ही विरोधाभास रहा है, यूक्रेन पर रूसी सैनिकों की कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति जो बाइनडेन ने खुलकर यूक्रेन को अपना समर्थन दिया। हालांकि अमेरिका ने अभी यूक्रेन और रूस के बीच जमीनी स्तर पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। वहीं, ब्रिटेन ने भी रूस को आंख दिखाते हुए यूक्रेन से पीछे हटने को कहा था। इसके अलावा जापान ने भी यूक्रेन का साथ दिया। वहीं भारत ने पिछले सप्ताह रूस-यूक्रेन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से भारत ने खुद को अलग कर लिया।

यह भी पढ़ें: तुर्की के हथियार से रूस को गहरी चोट दे रहा यूक्रेन, अजरबैजान के बाद एक बार फिर चर्चा में ये ड्रोन

गौरतलब है कि भारत ने रूस और यूक्रेन से युद्ध का रास्ता छोड़ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की थी। लेकिन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भारत ने रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान से भी परहेज किया। भारत के इस कदम का रूस ने भी स्वागत किया। दिल्ली में मौजूद रूसी दूतावास ने इसके लिए भारत सरकार का शुक्रिया कहा था। अब बैकोनूर से लॉन्च होने वाले रॉकेट से रूस ने भारत का छोड़ अन्य देशों का झंडा हटा दिया है। रूस का कहना है कि कुछ देशों के झंडे के बिना, हमारा रॉकेट अधिक सुंदर दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+