यूक्रेन में भारी संख्या में मारे गए रूसी सैनिक, जनता भड़क न जाए इसलिए अब विदेशी सैनिकों की भर्ती करने लगा रूस!

रूस और यूक्रेन के बीच के डेढ़ साल पूरे हो चुके हैं। जब ये जंग शुरू हुई थी तो किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि ये इतने लंबे वक्त तक चलेगी? ये जंग भले ही यूक्रेन की धरती पर लड़ी जा रही है मगर इसमें रूस को भी भारी क्षति पहुंची है।

रूस ने कभी भी यह नहीं बताया है कि इस जंग में उसके कितने सैनिक मारे गए हैं लेकिन अप्रैल में लीक हुए अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी के आंकलन के अनुसार, रूस के कुल मिलाकर 189,500 से 223,000 लोग हताहत हुए हैं, जिसमें 35,500 से 43,000 लोग मारे गए और 154,000 से 180,000 घायल हुए हैं।

Russia recruiting foreigners

भारी संख्या में सैनिकों के नुकसान के बाद अब रूस विदेशी सैनिकों की भर्ती कर रहा है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक खुफिया अपडेट में कहा कि क्रेमलिन, देश के भीतर विरोध से बचने के लिए यूक्रेन में अपने 'विशेष अभियान' के लिए विदेशियों को जुटाने की कोशिश कर रहा है।

जून 2023 के अंत की इस ब्रिटिश खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने बड़े पैमाने पर भर्ती विज्ञापन प्रकाशित करना शुरू कर दिया है, जिसमें पड़ोसी देशों के नागरिकों से यूक्रेन में लड़ने के लिए रूसी सेना में शामिल होने की अपील की जा रही है।

ब्रिटिश खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्मेनिया और कजाकिस्तान में ऐसे ऑनलाइन विज्ञापन भी देखे गए हैं। इसमें रूसी सेना में शामिल होने के बाद प्रारंभिक भुगतान में 4,95,000 रूबल और वेतन के रूप में 190,000 रूबल देने की बात की गई है।

ब्रिटिश खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, कजाकिस्तान के उत्तरी कोस्तानाई क्षेत्र में जातीय रूसी आबादी को आकर्षित करने के लिए भर्ती के प्रयास किए गए हैं। इंटेल अपडेट में कहा गया है कि रूस मई 2023 से ही मध्य एशियाई प्रवासियों को यूक्रेन में लड़ने के लिए अपनी सेना में शामिल करने के लिए लुभाने की कोशिश कर रहा है।

रूस ने इसके लिए फास्ट-ट्रैक नागरिकता और शानदार वेतन देने का वादा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मारियुपोल में उज़्बेक प्रवासी बिल्डरों के आगमन पर कथित तौर पर उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और उन्हें रूसी सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

रूस में मध्य एशिया के कम से कम छह मिलियन प्रवासी रहते हैं। क्रेमलिन इन्हें संभावित भर्तियों के रूप में देखता है। रिपोर्टों के अनुसार, रूस 2024 में राष्ट्रपति चुनावों से पहले घरेलू स्तर पर नाराजगी से बचने के लिए विदेशियों युवकों रूसी सेना में शामिल करने के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+