सिर में तेज दर्द, आंखों में धुंधलापन, व्लादिमीर पुतिन की खराब तबीयत देख रिश्तेदारों में पसरा खौफ!

Putin Health Condition: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत इन दिनों चर्चा में है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूस के इस माचो मैन की तबीयत इन दिनों अच्छी नहीं है। उनके सिर, आंख और जीभ में कुछ परेशानी है।

Putin Health Condition

File Image

बीते कुछ सालों से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हेल्थ चर्चा का विषय रहा है। इस बीच एक ताजा रिपोर्ट में पुतिन की तबीयत खराब होने का दावा किया गया है। मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हेल्थ ठीक नहीं है जो डॉक्टरों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सिर में तेज दर्द की समस्या है इसके अलावा उनकी आंखों में भी परेशानी हो रही है। उन्हें धुंधला दिखाई दे रहा है और उनकी जीभ भी सुन्न हो गई है। पुतिन को लेकर ये रिपोर्ट तब आई है जब उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर तरह-तरह की अफवाहें चल रहीं हैं।

रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में ये दावे जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल द्वारा किए गए थे। ये रूसी चैनल है जो पुतिन के खराब स्वास्थ्य के बारे में दावा करता रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पुतिन के दाहिने हाथ और पैर में सनसनी की समस्या है।

पुतिन ने खुद इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी है। रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम ने पुतिन का प्राथमिक उपचार किया है और कुछ दिनों तक आराम करने और दवा लेने की सलाह दी है। हालांकि पुतिन डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज कर लगातार काम कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पुतिन की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, जिससे डॉक्टरों की टीम की चिंता थोड़ी कम हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन की बिगड़ती तबीयत को लेकर उनके रिश्तेदार अधिक चिंतित हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पुतिन का स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा लगातार गिरता जा रहा है, जिस वजह से उनके करीबी लोग तनाव में हैं। जरनल एसवीआर की रिपोर्ट के मुताबिक यदि पुतिन को कुछ होता है तो इससे सबसे अधिक प्रभावित, पुतिन के रिश्तेदार होंगे। उनके सामने सर्वाइवल का संकट आ जाएगा।

द मिरर ने रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर के हवाले से खबर दी है कि 70 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में एक नए उपचार से गुजरेंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुतिन कैंसर सहित कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। वो खांसी, चक्कर आना, नींद की गड़बड़ी, पेट में दर्द से पीड़ित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+