रूस के नाइटक्लब में भीषण आग से अब तक 13 की मौत, जान बचाने के लिए मची अफरातफरी

रूस के आंतरिक मामलों के मीडिया मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, पुलिस ने पहले ही संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Russia nightclub fire: रूस के नाइटक्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये नाइटक्लब कोस्त्रोमा शहर में है, जिसमें रात में कार्यक्रम के वक्त भीषण आग लगी गई, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि, नाइटक्लब में आग लगने की वजह आतिशबाजी है। अधिकारियों ने कहा है कि, नाइटक्लब के अंदर रात में शो के वक्त आतिशबाजी की थी, जिसकी वजह से नाइटक्लब में आग लग गई।

russia Polygon Nightclub fire

नाइटक्लब में आग से 13 मरे

रूस के आंतरिक मामलों के मीडिया मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, पुलिस ने पहले ही संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। रूसी जांच समिति के एक बयान के मुताबिक, "आग लगने की वजह से 13 लोग मारे गये हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।" जांच समिति ने कहा है कि, काफी कठिन खोजबीन के बाद पुलिस अधिकारियों ने कोस्त्रोमा शहर में एक नाइटक्लब के अंदर गैर-कानूनी तौर पर आतिशबाजी करने वाले संदिग्ध की पहचान की है और फिर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आग लगने की वजह से लोगों की मौतें हुई हैं"। जांच समिति ने कहा कि, फिलहाल संदिग्ध को जांच अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

पॉलीगॉन क्लब में लगी थी आग

रिपोर्ट के मुताबिक, पॉलीगॉन क्लब में आग स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब ढाई बजे लगी, जिसके बाद करीब 250 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रॉयटर्स के अनुसार, इस साल की शुरुआत के बाद से रूस में कम से कम पांच रेस्टोरेंट्स और नाइटक्लब में आग लगने की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले 2009 में रूस के ही पर्म शहर के लेम हॉर्स नाइट क्लब में आग लगने के बाद 156 लोग मारे गए थे। जिसके बाद रूस में नाइटक्लबों में सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाए गये हैं, लेकिन इसके बाद भी नाइटक्लब में लापरवाही बरती जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+