पाकिस्तान के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास पर रूस का बड़ा बयान, कहा- PoK से बनाए रखेंगे दूरी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास को लेकर सामने आई अटकलों पर रूस ने सफाई दी है। रूस ने कहा कि आतंकवाद विरोधी युद्ध अभ्यास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के किसी भी हिस्से में नहीं होगा।

रशियन फेडरेशन ऑफ एंबेसी ने मीडिया से कहा कि युद्ध अभ्यास पीओके या फिर गिलगित और बल्तिस्तान जैसे किसी भी विवादित और संवेदनशील हिस्से में नहीं होगा।
...तो यहां होगा युद्ध अभ्यास
रूस ने यह भी स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ होने वाला युद्ध अभ्यास सिर्फ चेरात के पहाली इलाकों में होगा। रूस ने कहा, 'रत्तू में काफी ऊंचाई पर स्थित मिलिट्री स्कूल में ड्रिल को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट झूठी हैं. ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।'
पहली बार हो रहा है ऐसा
बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दोनों देश संयुक्त रूप से 24 सिंतबर से 10 अक्टूबर 2016 तक लगातार 17 दिनों तक युद्धाभ्यास करेंगे। रुस के इस कदम से भारत को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि रूस हमेशा भारत को अपना दोस्त कहता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications