यूक्रेन का दावा रूस ने लॉन्च की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, जेलेंस्की बोले-टेस्टिंग ग्राउंड समझ रहे पुतिन
यूक्रेन की वायु सेना का दावा है कि रूस ने गुरुवार सुबह के हमले के हिस्से के रूप में अपनी सीमा से एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। यह पहली बार है जब मास्को ने युद्ध में इस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ने किसे निशाना बनाया और क्या इससे कोई नुकसान हुआ या नहीं।
यह तब हुआ जब यूक्रेन ने पहली बार रूस के भीतर लक्ष्यों पर अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की 'स्टॉर्म शैडो' मिसाइलें दागीं। रूस बैलिस्टिक मिसाइल के उपयोग पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि रूस ने आज सुबह यूक्रेन पर एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी।

एक आधिकारिक रक्षा मंत्रालय के बयान में भी लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसकी "वायु रक्षा प्रणाली ने ब्रिटेन द्वारा निर्मित दो स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलों को मार गिराया।" मंत्रालय ने यह जानकारी नहीं दी कि ये मिसाइलें कब या कहां मार गिराई गईं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी जेलेंस्की का बयान सामने आया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन को टेस्टिंग ग्राउंड समझ रहे हैं।
अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल क्या होती है?
अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBMs) सबसे लंबी दूरी वाली श्रेणी, 5,500 किमी (3,418 मील) से अधिक की यात्रा कर सकती हैं। इसका मतलब है कि ICBMs दुनिया में लगभग कहीं भी लक्ष्यों को भेद सकते हैं। ICBMs पारंपरिक हथियार ले जा सकते हैं लेकिन वे परमाणु वारहेड्स भी ले जा सकते हैं, इन्हें शुरू में रॉकेट द्वारा संचालित किया जाता है और फिर अपने लक्ष्यों की ओर बिना शक्ति वाले मार्ग का अनुसरण करते हैं। क्रूज मिसाइलें, जैसे ब्रिटिश-सप्लाई स्टॉर्म शैडो मिसाइलें जो यूक्रेन ने कल रूस पर दागीं, छोटी दूरी तय करती हैं लेकिन उन्हें मैन्युअली उनके लक्ष्य तक निर्देशित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications